गुप्त मतदान से हुआ चुनाव, 143 मत लाकर सुनील मुर्मू चुने गये झामुमो प्रखंड अध्यक्ष
शाम चार बजे से रात आठ बजे तक चला गहमा-गहमी के बीच चुनाव प्रक्रिया
गालूडीह : गालूडीह रिसोर्ट सभागार में झामुमो के प्रखंड सम्मेलन के बाद दूसरे सत्र में शाम चार बजे से रात आठ बजे तक गहमा-गहमी के बीच झामुमो प्रखंड कमेटी का चुनाव गुप्त मतदान के जरिये संपन्न कराया गया. चुनाव पर्यवेक्षक रोड़ेया सोरेन, सुनील महतो, बाघराय मार्डी, आदित्यनाथ प्रधान की देखरेख में चुनाव हुआ.
मौके पर जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन, जिला सचिव लालटू महतो, महावीर मुर्मू आदि जिला कमेटी के नेता भी उपस्थित थे. चुनाव में घाटशिला प्रखंड के 22 पंचायत के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और दस-दस सक्रिय कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. कुल 210 वोटर थे जिसमें तीन अनुपस्थित रहे. 207 ने मतदान किया. मतों की गिनती के बाद रात आठ बजे बाद चुनाव परिणाम की घोषणा की गयी.
143 मत लाकर अध्यक्ष बने सुनील मुर्मू:सुनील मुर्मू 143 मत लाकर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष चुने गये.जबकि सुनाराम सोरेन 64 वोट लाकर चुनाव हार गये.
प्रखंड सचिव बने रतन महतो और कोषाध्यक्ष विश्वनाथ गोराई: रतन महतो 124 मत लाकर प्रखंड सचिव चुने गये. जबकि खुदीराम हांसदा 79 मत लाकर चुनाव हार गये. विश्वनाथ गोराई 100 मत लाकर प्रखंड कोषाध्यक्ष चुने गये. जबकि प्रफुल्ल हांसदा 93 मत लाकर चुनाव हार गये.
ईमानदारी से कर्त्तव्य का निर्वहन करूंगा: नव निर्वाचित अध्यक्ष सुनील मुर्मू, सचिव रतन महतो और कोषाध्यक्ष विश्वनाथ गोराई का कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर स्वागत किया. नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि ईमानदारी पूर्वक अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करेंगे
