पुलिस ने 20 लीटर शराब बहायी, दो हिरासत में

घाटशिला : घाटशिला थाना के प्रशिक्षु आइपीएस सह थाना प्रभारी श्रीकांत सुरेश राव खोटरे के नेतृत्व में पुलिस ने सोमवार को चालकडीह में अवैध शराब के खिलाफ छापमारी अभियान चलाया. इसमें पुलिस ने एक जगह पर गैलन में रखे 20 लीटर शराब को बहा दिया है. वहीं एक गैलेन में रखे 6 लीटर शराब जब्त […]

घाटशिला : घाटशिला थाना के प्रशिक्षु आइपीएस सह थाना प्रभारी श्रीकांत सुरेश राव खोटरे के नेतृत्व में पुलिस ने सोमवार को चालकडीह में अवैध शराब के खिलाफ छापमारी अभियान चलाया. इसमें पुलिस ने एक जगह पर गैलन में रखे 20 लीटर शराब को बहा दिया है. वहीं एक गैलेन में रखे 6 लीटर शराब जब्त कर लिया. आइपीएस ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि घाटशिला में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस छापेमारी अभियान चलायेगी, ताकि अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >