दोस्तों के साथ निकले अधेड़ की हत्या कर शव जंगल में फेंका

बहरागोड़ा : बड़शोल थानांतर्गत मानुषमुरिया गांव के हाटचाली टोला निवासी अर्जुन दे (56) की हत्या कर शव धानघोरी गांव के सड़पडीह टोला से सटे जंगल में फेंक दिया गया. शनिवार की शाम चार बजे ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने जंगल से शव बरामद किया. शव के ललाट पर जख्म के निशान मिले हैं. वहीं […]

बहरागोड़ा : बड़शोल थानांतर्गत मानुषमुरिया गांव के हाटचाली टोला निवासी अर्जुन दे (56) की हत्या कर शव धानघोरी गांव के सड़पडीह टोला से सटे जंगल में फेंक दिया गया. शनिवार की शाम चार बजे ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने जंगल से शव बरामद किया. शव के ललाट पर जख्म के निशान मिले हैं. वहीं दोनों हाथों में चोट के निशान है. जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर में वह घर से निकला था. सूचना पाकर थाना प्रभारी विनोद कुमार पासवान घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मृतक की पत्नी पूर्णिमा दे का रो-रोकर बुरा हाल है.

जानकारी के मुताबिक गांव के दो लोग शनिवार की दोपहर अर्जुन दे को बुलाकर अपने साथ ले गये थे. पड़ोसियों ने इसकी पुष्टि की है.
वहीं शाम चार बजे ग्रामीणों ने जंगल में शव देखा. इसके बाद परिवार को सूचना दी गयी. मृतक के पुत्र विश्वजीत दे ने बताया कि वह घर पर नहीं था. मां और दादी घर में थी. थाना प्रभारी विनोद कुमार
पासवान ने बताया कि आशंका है कि हत्या किसी धारदार हथियार से हुई है. मामले की छानबीन जारी है.
जिला परिषद के सदस्य अर्जुन पूर्ति ने कहा कि पुलिस मामले का खुलासा कर अभियुक्तों को गिरफ्तार करे.
दोपहर में उसके घर से बुला कर ले गये थे गांव के दो लोग
सड़पडीह टोला के पास पोटाश जंगल में मिली अर्जुन दे की लाश
ललाट पर गहरे जख्म के निशान मिले, दोनों हाथ पर चोट के निशान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >