भूमि के मुद्दे पर बीडीएसएल महिला इंटर कॉलेज की संबद्धता खतरे में

घाटशिला : घाटशिला के बलदेवदास इंटर महिला कॉलेज और डिग्री महिला कॉलेज के बीच भूमि को लेकर चल रहे विवाद का समाधान इंटर कॉलेज में गुरुवार को कार्यपालक दंडाधिकारी देवेंद्र कुमार दास की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पहले तो डिग्री की कॉलेज के सचिव सत्य नारायण जैन ने डिग्री कॉलेज 5 एकड़ 43 डिसमिल […]

घाटशिला : घाटशिला के बलदेवदास इंटर महिला कॉलेज और डिग्री महिला कॉलेज के बीच भूमि को लेकर चल रहे विवाद का समाधान इंटर कॉलेज में गुरुवार को कार्यपालक दंडाधिकारी देवेंद्र कुमार दास की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पहले तो डिग्री की कॉलेज के सचिव सत्य नारायण जैन ने डिग्री कॉलेज 5 एकड़ 43 डिसमिल भूमि होने की बात कही.

इधर, इंटर कॉलेज की प्राचार्या पद्मावती पांडेय ने कहा कि इंटर कॉलेज की संबद्धता भूमि नहीं होने के कारण खतरे में हैं. इसलिए उन्हें 5 एकड़ 43 डिसमिल में से 1 एकड़ 11 डिसमिल भूमि रजिस्ट्री कर दी जाय. ताकि वह भूमि का रिजस्टर्ड डीड दिखा कर इंटर की संबद्धता बचा सकें. बैठक में भूमि बंटवारे को लेकर कई बार अड़चन पैदा हुई. मगर बैठक में निर्णय लिया गया कि 24 अप्रैल के अपराह्न में पहले दोनों कॉलेज अलग-अलग बैठक करेंगे. इसके बाद संयुक्त रूप से जीबी की बैठक होगी. इसी बैठक में निर्णय होगा कि इंटर की संबद्धता कैसे बचायी जाय.

प्राचार्या ने हस्ताक्षर करने से इनकार किया
बैठक चल रही थी और डिग्री की प्राचार्य डॉ पुष्कर बाला के पास मिनटस की कॉपी हस्ताक्षर के लिए भेजा गया तो उन्होंने मिनटस पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया. बैठक की अध्यक्षता कर रहे कार्यपालक दंडाधिकारी देवेंद्र कुमार दास ने मिनटस पर लिख दिया कि डिग्री की कॉलेज की प्राचार्या ने हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि बैठक की कार्रवाई के कागजात अनुमंडलाधिकारी सुशांत गौरव के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा. ताकि वे इस मामले में कोई ठोस निर्णय ले सके तथा भूमि को लेकर उत्पन्न इंटर की संबद्धता को बचा सकें. बैठक में बीडीओ संजय पांडेय, सीओ राजेंद्र प्रसाद सिंह, इंटर के सचिव आनंद अग्रवाल, शिक्षक प्रतिनिधि नियति दे, मीठू मल्लिक, पार्थो प्रतीम घोष उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >