कोवाली डाकघर : खाते में फर्जीवाड़ा, डाक अधीक्षक से शिकायत
पोटका : कोवाली डाकघर के एक खाताधारी के खाते से अवैध निकासी का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़ित खाताधारी ने डाक अधीक्षक टाटानगर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में कोवाली थाना क्षेत्र के गोड़िंदा गांव निवासी शरद मुंडा (पिता- लोपो मुंडा) ने बताया कि उन्होंने कोवाली डाकघर में खाता (संख्या 8731220721) खोकर 12 नवंबर-2016 को कुल 26500 रुपया जमा किया,
जिसकी रसीद भी उनके पास है. इसके बाद 13 जनवरी-2017 को उक्त खाते से दो हजार रुपये की निकासी के लिए गया, तो पोस्टमास्टर ने दो हजार रुपया दे दिया, जबकि किसी तरह का लिखा-पढ़ी नहीं की. अब उनके खाते में 16500 रुपया ही शेष बचा है. जबकि खाते में 24500 रुपया होना चाहिए था. श्री मुंडा ने कहा कि शेष आठ हजार रुपये कहा गये, इसकी जानकारी डाकघर नहीं दे पा रहा है. उन्होंने बताया कि पोस्टमास्टर ने उन्हें पासबुक भी नहीं दिया है.
खाताधारक ने "16500 ही जमा किया था : पोस्टमास्टर
मामले पर कोवाली पोस्ट ऑफिस के पोस्टमास्टर आशीष मंडल ने बताया कि नोटबंदी के बाद 12 नवंबर को पोस्ट ऑफिस में भारी भीड़ थी. इस दौरान शंकर मुंडा द्वारा दिये गये रुपयों को बगैर गिनती किये रख लिया और हड़बड़ी में 26500 रुपये का रसीद दे दिया. बाद में जब गिनती की गयी, तो कुल 16500 रुपये ही हुए, जो उन्होंने पासबुक खाते में चढ़ा दिया. जनवरी में रुपये की जरूरत पड़ने पर शरद मुंडा को उन्होंने दो हजार रुपया उधार के तौर पर दिया.
