बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के झरिया स्थित एनएच 6 किनारे दिलीप बिल्डकॉन नामक फोर लेन ठेका कंपनी के मुख्य गेट पर सोमवार को झामुमो कार्यकर्ताओं ने छह सूत्री मांगों को लेकर दो घंटे तक तालाबंदी की. इस में विधायक कुणाल षाड़ंगी भी शामिल हुए. बीकेएमयू ने भी इसका समर्थन दिया. संस्थापक रवींद्र नाथ दास भी पहुंचे.
बहरागोड़ा. स्थानीयों को रोजगार देने की मांग
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के झरिया स्थित एनएच 6 किनारे दिलीप बिल्डकॉन नामक फोर लेन ठेका कंपनी के मुख्य गेट पर सोमवार को झामुमो कार्यकर्ताओं ने छह सूत्री मांगों को लेकर दो घंटे तक तालाबंदी की. इस में विधायक कुणाल षाड़ंगी भी शामिल हुए. बीकेएमयू ने भी इसका समर्थन दिया. संस्थापक रवींद्र नाथ दास भी पहुंचे. […]

झामुमो ने फोर लेन निर्माण संबंधित सभी कार्य में गैर तकनीकी पदों पर स्थानीय लोगों की बहाली करने, जिनकी जमीन अधिग्रहित की गयी है, के परिवार को प्राथमिकता देने, यहां बालू, पत्थर एवं अन्य निर्माण सामग्री के परिवहन तथा अन्य कार्यों में स्थानीय ट्रक, ट्रैक्टर, हाइवा तथा अन्य वाहनों का प्रयोग करने, कार्यरत मजदूरों को निर्धारित न्यूनतम वेतनमान सुनिश्चित करने तथा पी एफ कटौती के संबंध में उन्हें नियमित सूचना देने, पेट्रोल, डीजल एवं अन्य आवश्यक सामग्री की खरीदारी के एकाधिकार खत्म कर पारदर्शी तरीके से निविदा निकालने, सड़क निर्माण में मिट्टी उठाकर स्थानीय आदिवासी और मूलवासियों के जमीन में किये गये गड्ढों को अविलंब समतल करने अथवा तालाब निर्माण की कार्य सुनिश्चित करने की मांगें की है.
मौके पर विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे कंपनी पर कानूनी कार्रवाई करेंगे. कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप सिंह ने कहा कि कंपनी को 10 दिनों का समय दिया जाये. सभी समस्याओं का समाधान कर लिया जायेगा. विधायक ने कहा कि 10 दिनों के अंदर उनकी मांगंे पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जायेगा. इस अवसर पर असित मिश्रा, आदित्य प्रधान, जिप सदस्य अर्जुन पूर्ति, शिव चरण हांसदा, प्रमुख शास्त्री हेंब्रम, शंकर हलदर, निर्मल दुबे, सुमन कल्याण मंडल, जगदीश राय, विशु ओझा, उमेश राउत, हुकुम महतो, राहुल वाजपेयी, बापकु महतो, बबलू पांडा आदि उपस्थित थे.
यूपी से बच्चों को लाकर करायी जा रही मजदूरी
बहरागोड़ा में फोर लेन निर्माण कर रही दिलीप बिल्डकॉन ठेका कंपनी ने पुल-पुलिया निर्माण कार्य पेटी में दे दिया है. संवेदक पुलिया निर्माण बाल मजदूरों से करा रहा है. सोमवार को झामुमो के दिलीप बिल्डकॉन कंपनी के मुख्य गेट में तालाबंदी के दौरान विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप सिंह से कहा कि बाल मजदूरों से काम कराना दंडनीय अपराध है. श्री सिंह ने कहा कि वे इस मामले को संज्ञान में ले रहे हैं. किस संवेदक ने बाल मजदूरों को लाया है.
कंपनी को मालूम नहीं है. बाल मजदूर पप्पू (16) और ब्रजेश (16) ने कहा कि वे दोनों काम करने उत्तर प्रदेश (युपी) से आये हैं. हमें प्रतिदिन 200 रुपये की मजदूरी दी जाती है. अशोक नामक व्यक्ति ने उन्हें यहां लाया है.