पंचायत स्तरीय पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक
धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड की कोकपाड़ा-नरसिंहगढ़ पंचायत के पंचायत सचिवालय में रविवार को पंचायत स्तरीय पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान बासुदेव सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें बताया गया कि नरसिंहगढ़ जलापूर्ति पंप हाउस और धालभूगमढ़ जलापूर्ति पंप हाउस से 20 एचपी के दो मोटर गायब हैं. धालभूमगढ़ पंप […]
धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड की कोकपाड़ा-नरसिंहगढ़ पंचायत के पंचायत सचिवालय में रविवार को पंचायत स्तरीय पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान बासुदेव सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें बताया गया कि नरसिंहगढ़ जलापूर्ति पंप हाउस और धालभूगमढ़ जलापूर्ति पंप हाउस से 20 एचपी के दो मोटर गायब हैं. धालभूमगढ़ पंप हाउस में 20 एचपी मोटर के बदले 16 एचपी मोटर से जलापूर्ति की जा रही है. मोटर कहां गया,
कोई बताने वाला नहीं है. बैठक में यह बात सामने आयी कि कोकपाड़ा-नरसिंहगढ़ बोस कॉलोनी वीर बहादुर सिंह के घर के पास पीएचइडी की ओर से बनाये गये कुआं को अतिक्रमण कर घेराबंदी कर दी गयी है. धालभूमगढ़ चौक, नरसिंहगढ़, विचित्रा चौक, माणिक साव के घर के पास प्रफुल्ल दास की पान दुकान के पास, बड़ा शिव मंदिर साहा पाड़ा के राजबाड़ी सिंह दुआर में जलापूर्ति चाबी मरम्मत करने का प्रस्ताव पारित किया गया.
गोदाम से चार मोटर पंप गायब, निरीक्षक पर होगी प्राथमिकी
बैठक के बाद पेयजल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों ने गोदाम का निरीक्षण किया. यहां 4 मोटर पंप गायब मिले. मुखिया सह समिति की अध्यक्ष बिलासी सिंह ने दूरभाष पर बताया कि मोटर नहीं मिलने से निरीक्षक बालाजी प्रसाद के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. बैठक में मुखिया सह समिति की अध्यक्ष बिलासी सिंह, जल सहिया प्रिया महापात्र, दीपिका नमाता, शुभाशीष साव, हांसू गायन, अवधेश सिंह, शुभाशीष नमाता, बालाजी प्रसाद, गिरिजा शंकर, आदिल मुर्तजा, मो मुश्ताक, दिवाकर महतो उपस्थित थे.