सुरदा खदान में कल से हड़ताल

आइआरएल मजदूर कोर कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित न्यूनतम वेतन नहीं मिलने का रोष आवश्यक सेवा भी ठप करेंगे मजदूर मुसाबनी : सुरदा क्रॉसिंग स्थित दिशोम जाहेरगाड़ में रविवार की शाम आइआरएल मजदूर कोर कमेटी की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता कर रहे धनंजय मार्डी ने कहा कि […]

आइआरएल मजदूर कोर कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय

केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित न्यूनतम वेतन नहीं मिलने का रोष
आवश्यक सेवा भी ठप करेंगे मजदूर
मुसाबनी : सुरदा क्रॉसिंग स्थित दिशोम जाहेरगाड़ में रविवार की शाम आइआरएल मजदूर कोर कमेटी की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता कर रहे धनंजय मार्डी ने कहा कि मजदूरों को केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का भुगतान कराने में आइआरएल व एचसीएल प्रबंधन अबतक विफल रहा है. एएलसी ने आइआरएल प्रबंधन को पत्र देकर मार्च के वेतन के साथ 19 जनवरी 2017 से प्रभावी संशोधित न्यूनतम मजदूरी के अनुसार भुगतान करने का स्पष्ट निर्देश दिया था. आइआरएल प्रबंधन ने एएलसी के आदेश के बावजूद मार्च के वेतन में संशोधित न्यूनतम मजदूरी का भुगतान नहीं किया.
बैठक में मजदूरों ने एक स्वर में कहा कि बढ़ी हुई मजदूरी का भुगतान नहीं होने के विरोध में 11 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगे. इससे माइंस में आवश्यक सेवा प्रभावित होगी. इस संबंध में आइआरएल के एचआर हेड पीके दूबे के माध्यम से आइसीसी के इकाई प्रमुख संजय सिंह को 4 अप्रैल 17 को आवेदन दिया गया है. आवेदन देने और एएलसी के आदेश के बावजूद आइआरएल के मजदूरों को घोषित न्यूनतम मजदूरी का भुगतान नहीं होना दुखद है. बैठक में मजदूरों ने 11 अप्रैल से सुरदा खदान में हड़ताल करने व आवश्यक सेवाओं को ठप करने का निर्णय लिया. श्री मार्डी ने कहा कि आवेदन की प्रतिलिपि सभी विभागों को दी गयी है.
बैठक में सुभाष मुर्मू, पोरमा बानरा, सोबरा हेंब्रम, सुनील हेंब्रम, दामू माहली, दुलाल टुडू, किसुन सोरेन, रमेश महतो समेत अनेक मजदूर उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >