50 एकड़ खेतों तक पहुंचेगा शंख नदी का पानी

मुसाबनी : शनिवार को यूसिल की ओर से बाकड़ा गांव में सीएसआर के तहत किसानों के खेतों में सिंचाई के लिए लिफ्ट सिंचाई योजना का उदघाटन किया गया. करीब सात लाख की लागत से उक्त योजना का निर्माण किया गया है. इसके प्रारंभ होने से गांव के करीब 50 एकड़ खेतों तक शंख नदी का […]

मुसाबनी : शनिवार को यूसिल की ओर से बाकड़ा गांव में सीएसआर के तहत किसानों के खेतों में सिंचाई के लिए लिफ्ट सिंचाई योजना का उदघाटन किया गया. करीब सात लाख की लागत से उक्त योजना का निर्माण किया गया है. इसके प्रारंभ होने से गांव के करीब 50 एकड़ खेतों तक शंख नदी का पानी पहुंचाया जा सकेगा. नदी के पानी को खेतों तक पहुंचाने के लिए करीब 550 मीटर पाइप बिछायी गयी है. चीफ सुपरिटेंडेंट सिविल महेश तिवारी ने नारियल फोड़कर योजना का उदघाटन किया. मौके पर एडिशनल मैनेजर डी हांसदा, प्रशासनिक पदाधिकारी पीके कर्मकार, सिविल इंजीनियर डी मान्ना, एसजी ईश्वर, किसान विजय कैवर्त, गोविंद कैवर्त आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >