मुसाबनी : तीन पंचायतों को एक सप्ताह में खुले में शौचमुक्त करने का आदेश

मुसाबनी : प्रखंड सभा कक्ष में मंगलवार को एसडीओ सुशांत गौरव की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें प्रखंड की तीन पंचायत उत्तरी बादिया, पश्चिमी मुसाबनी और पश्चिमी बादिया को एक सप्ताह में खुले में शौच मुक्त पंचायत बनाने की रणनीति पर चर्चा की गयी. उत्तरी बादिया में 30,पश्चिमी मुसाबनी में 86 और पश्चिमी बादिया पंचायत […]

मुसाबनी : प्रखंड सभा कक्ष में मंगलवार को एसडीओ सुशांत गौरव की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें प्रखंड की तीन पंचायत उत्तरी बादिया, पश्चिमी मुसाबनी और पश्चिमी बादिया को एक सप्ताह में खुले में शौच मुक्त पंचायत बनाने की रणनीति पर चर्चा की गयी. उत्तरी बादिया में 30,पश्चिमी मुसाबनी में 86 और पश्चिमी बादिया पंचायत में 175 शौचालय का निर्माण पूरा होने के बाद तीनों पंचायत खुले में शौच मुक्त हो जायेंगी. एसडीओ

ने तेज गति से शौचालय निर्माण का सुझाव दिया. बैठक में सीओ साधु चरण देवगम, बीडीओ संतोष गुप्ता, बीइइओ बैकुंठ महतो, विश्व बैंक के जिला प्रतिनिधि वासु मिश्रा, उत्तरी बादिया के मुखिया गौरी शंकर कुदादा, पश्चिमी मुसाबनी के मुखिया प्रधान सोरेन, पश्चिमी बादिया के मुखिया पानो सोरेन आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >