कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा
बहरागोड़ा थाना में माखन आचार्या के बयान पर मामला दर्ज
17 मार्च 2017 को बहरागोड़ा में हुई थी हत्या
घाटशिला : बहरागोड़ा के खंडामौदा में 17 मार्च 2017 को चाची छवि आचार्या की हत्या के आरोपी अजय आचार्या ने घाटशिला के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी संतोष आनंद प्रसाद की अदालत में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया. उसे कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस संबंध में बहरागोड़ा थाना में माखन आचार्या के बयान पर मामला दर्ज हुआ है. दर्ज प्राथमिकी में बताया गया कि अजय आचार्या मोटर साइकिल लेकर आया और कहा कि वह जल्दी चले.
चाचा और चाची में झगड़ा हो रहा है. माखन आचार्या घर पहुंचा, तो देखा की छवि आचार्या मृत पड़ी है. शव के बगल में बैठ कर तपन आचार्या रो रहा है. कहा गया कि अजय आचार्या और छवि आचार्या में हमेशा विवाद होता था. घटना के दिन अजय आचार्या ने छवि आचार्या का गर्दन काट कर हत्या कर दी. अजय छवि आचार्या को मारपीट करता था.
