कोढ़ासाई गांव की महिलाओं का शराब बंदी अभियान, जारी किया फरमान

पान गुमटी से 35 बोतल अवैध शराब हुई जब् चाकुलिया : चाकुलिया के नया बाजार में रविवार की शाम नागानल महिला समिति और ह्यूमन राइटस की महिलाओं ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर पान की एक गुमटी से 35 बोतल अवैध शराब जब्त की. महिलाओं को जानकारी मिली थी कि पान की गुमटी में […]

पान गुमटी से 35 बोतल अवैध शराब हुई जब्

चाकुलिया : चाकुलिया के नया बाजार में रविवार की शाम नागानल महिला समिति और ह्यूमन राइटस की महिलाओं ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर पान की एक गुमटी से 35 बोतल अवैध शराब जब्त की. महिलाओं को जानकारी मिली थी कि पान की गुमटी में अवैध शराब की बिक्री होती है. जब्त शराब को पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. नागानल महिला समिति की अध्यक्ष तारा देवी और ह्यूमन राइटस की संगिता मिश्रा ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का यह अभियान जारी रहेगा.

स्टेट हाइवे किनारे शराब दुकान का विरोध
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एक अप्रैल को गालूडीह के पास नेशनल हाइवे किनारे स्थित विदेशी शराब दुकानें बंद हो गयी. वहीं दूसरे दिन दो अप्रैल को गालूडीह-नरसिंहपुर मुख्य सड़क स्टेट हाइवे किनारे विदेशी शराब की दुकान खोल दी गयी. ग्रामीणों और शराबबंदी अभियान में जुटी महिला समिति के सदस्यों ने इसका विरोध किया. उन्होंने स्टेट हाइवे किनारे से शराब दुकान हटाने की मांग करेंगे. विदेशी शराब दुकान के बगल में महुलिया पंचायत मंडप, फॉरेस्ट कार्यालय, वीणा पानी स्कूल है. पास में इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र किराया पर रहते हैं. उपरडांगा के कपिल महतो ने कहा कि गांव और स्कूल के पास शराब बेचना ठीक नहीं है. इससे बुरा प्रभाव पड़ेगा. ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि नेशनल और स्टेट हाईवे से सटे 500 मीटर तक के इलाके में शराब बिक्री नहीं होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >