पोटका. बड़ा बांदुओ में कंपनी में हुए दुर्घटना मामले पर हुई ग्रामसभा, ग्रामीणों ने कहा
शालीग्राम दुर्घटना मामले में चार अप्रैल को वार्ता करने का निर्णय
पोटका : पोटका प्रखंड के तेंतला पंचायत अंतर्गत बड़ा बांदुआ गांव में ग्रामसभा की बैठक रविवार को ग्रामप्रधान रविंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में विगत दिनों शालीग्राम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा.लि. में हुए दुर्घटना पर चरचा की गयी. कहा गया कि शालीग्राम इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा.लि. में क्वार्टराइज पत्थर को मशीन से पिसकर पाउडर बनाया जाता है, लेकिन कंपनी में सुरक्षा के उपाय और मजदूरों के हितों पर ध्यान नहीं रखा जाता है.
जिस कारण कार्य के दौरान 17 मार्च को महिला मजदूर फुलमनी सरदार (चांगिरा) का हाथ कट गया. वहीं 27 मार्च को जगदीश सरदार (बड़ा बांदुआ) के हाथ में भी गंभीर चोट लगी. घायलों के इलाज एवं मुआवजे के लिए भी कंपनी द्वारा कोई उपाय नहीं किया गया. निर्णय लिया गया कि 4 अप्रैल को कंपनी प्रबंधन के साथ वार्ता की जायेगी. जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे. मौके पर जिप सदस्य संजीव सरदार, मुखिया दीपांतरी सरदार, ग्राम प्रधान विश्वनाथ सोरेन, श्यामचरण सरदार, शत्रुघ्न सरदार, किस्टो भूमिज, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, डॉ बलराम सरदार, चरण सिंह, कृष्ण गोप, गुरुचरण सिंह समेत ग्रामीण भी मौजूद थे.
