पेड़ से टकराकर ट्रक पलटा, एक की मौत

बहरागोड़ा : बड़शेल थानांतर्गत बारासती के पास एनएच-छह पर शुक्रवार की शाम 4.15 बजे आंधी के कारण ट्रक (जीजे 06 एटी- 0801) अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए पलट गया. घटना में ट्रक पर सवार अन्य ट्रक का चालक विंदेश्वर यादव की मौत हो गयी. वहीं ट्रक के दो चालक मुन्ना यादव और मुकेश यादव […]

बहरागोड़ा : बड़शेल थानांतर्गत बारासती के पास एनएच-छह पर शुक्रवार की शाम 4.15 बजे आंधी के कारण ट्रक (जीजे 06 एटी- 0801) अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए पलट गया. घटना में ट्रक पर सवार अन्य ट्रक का चालक विंदेश्वर यादव की मौत हो गयी. वहीं ट्रक के दो चालक मुन्ना यादव और मुकेश यादव जख्मी हो गये. घटना के बाद गंभीर रूप से घायल चालक मुन्ना यादव को सीएचसी लाया गया. विंदेश्वर यादव का शव करीब तीन घंटा तक ट्रक में फंसा रहा. पुलिस ने मशक्कत से शव को क्रेन से बाहर निकाला.

बताया जाता है कि उक्त ट्रक कोलकाता से गुजरात जा रहा था. ट्रक के चालक मुन्ना यादव और मुकेश यादव सहित एक अन्य ट्रक का चालक विंदेश्वर यादव भी सवार था. घटना में ट्रक के अगले भाग के परखचे उड़ गये. विंदेश्वर यादव को अपने गांव जाना था. उक्त ट्रक से वह कोलकाता से बहरागोड़ा आ रहा था. यहां से वह जमशेदपुर जाता और ट्रेन से अपने गांव जाता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >