चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के बाजार इलाकों में अनियमित जलापूर्ति से जनता परेशान है. बाजार क्षेत्र के लोगों में पेयजल के लिए हाहाकार मचा है. लोग इधर उधर से पेयजल की जुगाड़ में लगे हैं. विदित हो कि नपं क्षेत्र के लोग पूर्ण रूप से सप्लाई पानी पर आश्रित हैं. नगर पंचायत में लगे अधिकांश चापाकल खराब हैं. चापाकल की मरम्मत नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है. गर्मी की दस्तक मात्र से शहरी क्षेत्र के लोग पानी के लिए इधर उधर भटक रहे हैं. नपं प्रशासन ने जल्द पेयजल की व्यवस्था नहीं की, तो गर्मी में ग्रामीणों को काफी परेशानी होगी.
चाकुलिया : बाजार क्षेत्र में जलापूर्ति ठप, हाहाकार
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के बाजार इलाकों में अनियमित जलापूर्ति से जनता परेशान है. बाजार क्षेत्र के लोगों में पेयजल के लिए हाहाकार मचा है. लोग इधर उधर से पेयजल की जुगाड़ में लगे हैं. विदित हो कि नपं क्षेत्र के लोग पूर्ण रूप से सप्लाई पानी पर आश्रित हैं. नगर पंचायत में […]

एक नंबर पंप का लेयर घटा
पीएचइडी कर्मियों ने बताया कि एक नंबर पंप के नहीं चलने से परेशानी हो रही है. कर्मियों ने बताया कि एक नंबर पंप का लेयर नीचे जा चुका है. दो नंबर पंप से पानी सप्लाई की जा रही है. इससे लोगों को निर्धारित मात्रा में पानी नहीं मिल पा रही है.
बिजली की आंख मिचौनी शुरू
गर्मी आते ही चाकुलिया में बिजली की आंख मिचौनी शुरू हो गयी है. अनियमित बिजली के कारण भी पेयजल आपूर्ति पर प्रभाव पड़ रहा है. ज्ञात हो कि यहां की पेयजल आपूर्ति पूर्ण रूप से बिजली पर निर्भर है. बिजली रहेगी तो ही लोगों को पानी मिलेगा. परंतु बिजली की आंख मिचौनी से लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है.