आंधी-तूफान से बहरागोड़ा में तबाही

विकास महोत्सव का मंच ध्वस्त, ब्लैक आउट, आज प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड में रविवार की शाम आयी आंधी-तूफान से भारी क्षति हुई. एक दर्जन पोल अौर तार टूटने से प्रखंड में ब्लैक आउट हो गया. दूसरी ओर बहरागोड़ा के तिलका माझी स्टेडियम में चल रहे बहरागोड़ा विकास महोत्सव (लक्ष्य) के समापन […]

विकास महोत्सव का मंच ध्वस्त, ब्लैक आउट, आज प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड में रविवार की शाम आयी आंधी-तूफान से भारी क्षति हुई. एक दर्जन पोल अौर तार टूटने से प्रखंड में ब्लैक आउट हो गया. दूसरी ओर बहरागोड़ा के तिलका माझी स्टेडियम में चल रहे बहरागोड़ा विकास महोत्सव (लक्ष्य) के समापन समारोह में आंधी और वर्षा से अफरा-तफरी मच गयी. लोग इधर-उधर भागने लगे. पलक झपकते ही स्टेज ध्वस्त हो गया. करीब 20 मिनट तक आंधी और वर्षा के बाद आसपास का क्षेत्र पूरी तरह से धूल से भर गया. लोग इधर-उधर भागने लगे. अधिकांश सामान दब गये और पानी में भींग गये. लाइटों से भरे खंभे ध्वस्त हो गये. स्टेज ध्वस्त होने से शिल्पा राव का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया.

सभी छह फीडरों से बिजली आपूर्ति ठप. आंधी व बारिश से प्रखंड में 33 केवी अौर 11 केवी के साथ सर्विस लाइन के तार भी गिर गये. बहरागोड़ा टाउन अौर ग्रामीण इलाकों में बिजली तार पर कई जगह पेड़ गिर गये. वहीं कई जगहों पर बिजली के पोल झुक गये. तार अौर पोल क्षतिग्रस्त होने से बहरागोड़ा सब स्टेशन से जुड़े सभी छह फीडरों से बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. इससे समूचा प्रखंड अंधेरे में होने के कारण मरम्मत कार्य शुरू होने में काफी देरी हुई.
रात नौ बजे मरम्मत शुरू हुई. रात करीब नौ बजे बहरागोड़ा बाजार में टूटे तार व दो जगहों पर 11 केवी हाइटेंशन तार पर गिरे पेड़ हटाने के साथ मरम्मत का काम किया जा रहा था. हालांकि मरम्मत का काम बड़े स्तर पर सोमवार की सुबह ही शुरू हो पायेगा.
रविवार शाम आये तूफान में भारी तबाही हुई. कई जगह तार व पोल टूट गये. अंधेरा होने के कारण मरम्मत में परेशानी हुई. वहां बिजली व्यवस्था सुचारू करने के लिए सोमवार की सुबह विधिवत काम शुरू होगा.
नीतीश कुमार सिन्हा, विद्युत कार्यपालक अभियंता, घाटशिला विद्युत प्रमंडल.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >