हत्यारे को मिला इनाम व निर्दोषों को सजा

बाघुड़िया. शहीद सुनील महतो के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, बोले रामदास सोरेन गालूडीह,खड़ियाडीह और बाघुड़िया में लगा नेताओं का मेला, कई कार्यक्रम आयोजित हत्याकांड का खुलासा नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण: रामदास भय से नक्सलियों को खाना खिलाने वाले गये जेल और हत्यारा सरेंडर कर ले रहा मजा घाटशिला : लोकप्रिय सांसद शहीद सुनील महतो के […]

बाघुड़िया. शहीद सुनील महतो के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, बोले रामदास सोरेन

गालूडीह,खड़ियाडीह और बाघुड़िया में लगा नेताओं का मेला, कई कार्यक्रम आयोजित
हत्याकांड का खुलासा नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण: रामदास
भय से नक्सलियों को खाना खिलाने वाले गये जेल और हत्यारा सरेंडर कर ले रहा मजा
घाटशिला : लोकप्रिय सांसद शहीद सुनील महतो के हत्यारे ने दस साल बाद सरेंडर कर दिया. सरेंडर के बाद हत्यारा को सरकार इनाम दे रही है. जबकि घटना के बाद कई निर्दोषों को जेल में डाल दिया गया था. इनमे से कई 10 वर्ष तक केस लड़ने में अपना सबकुछ बर्बाद कर दिया. उन्हें क्या मिलेगा. उक्त बातें झामुमो जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक रामदास सोरेन ने शनिवार को कही. वे पूर्व सांसद शहीद सुनील महतो व झामुमो के पूर्व प्रखंड सचिव प्रभाकर महतो के
शहादत स्थल घाटशिला प्रखंड के बाघुड़िया स्कूल मैदान में आयोजित 10वें शहादत दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि भय से नक्सलियों को खाना खिलाने वाले जेल गये. सजा काटी,घर के सामान बेच कर केस लड़ा. अपना सब कुछ बर्बाद कर दिया. उन्हें कुछ नहीं मिला और जो हत्यारा था वह सरेंडर कर मजा मार रहा है. श्री सोरेन ने कहा कि अब तक हत्याकांड का खुलासा नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है. इससे पूर्व श्री सोरेन के नेतृत्व में झामुमो के जिला और प्रखंड कमेटी ने बाघुड़िया स्थित स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इस मैदान में स्थित सुनील दा की आदमकद मूर्ति पर भी मार्ल्यापण किया. इसके बाद जय झारखंड, सुनील दा- प्रभाकर महतो अमर रहे के नारे लगाये.
नक्सल प्रभावित गांवों के हर घर से दो लोगो को नौकरी दे सरकार: श्री सोरेन ने कहा कि झूठे मामले में जेल जाने वाले,अपना सब कुछ बर्बाद करने वाले ग्रामीणों को भी सरकार देखे.नक्सल प्रभावित सभी गांवों के प्रत्येक घर से दो लोगों को सरकार नौकरी दे.
हमने जो खोया है उसकी भरपाई नहीं होगी: श्री सोरेन ने कहा कि हमने जो खोया है उसकी भरपाी कभी नहीं हो सकती. सुनील दा कभी भुलाये नहीं जा सकते. सरकार बाघुड़िया को आदर्श ग्राम के तहत विकास करें. बाघुडि़या में सुनील दा के नाम पर स्कूल खोले. शिक्षा से ही नक्सलवाद समाप्त होगा. युवा मुख्यधारा से तभी जुड़ेंगे.
सुनील महतो- प्रभाकर महतो के नाम पर सड़क का नामकरण हो: झामुमो के जिला सचिव लाल्टू महतो ने कहा कि गालूडीह नरसिंहपुर मुख्य सड़क का नामकरण शहीद सुनील महतो-प्र्रभाकर महतो के नाम पर हो. इस मांग को लेकर वे उपायुक्त से मिलेंगे.
इन्होंने भी दी श्रद्धांजलि: मौके पर झाममो जिला सचिव लाल्टू महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष रोड़ेया सोरेन, सुनील महतो, शंकर चंद्र हेंब्रम, गुरमीत सिंह गील, जिप सदस्य चंद्रावती महतो, तुलसी वाला महतो, उप प्रमुख श्रवण अग्रवाल, मुखिया सुभाष सिंह, मंगल सिंह, नासुस अध्यक्ष शैलेंद्र बास्के, झामुमो नेता जगदीश भकत, दुर्गा मुर्मू, भूतनाथ हांसदा, रतन महतो, वकील हेंब्रम, काला सरकार, निर्मल चक्रवर्ती, कॉजल डॉन, नील कमल, मुकेश मंडल, अवनी महतो, सुनाराम सोरेन, सुभाष पात्र, सीतराज सोरेन, शेख फारूक, मोहन सरकार, सपन पाल, देवलाल महतो, नारायण सिंह, शेख बकरूद्दीन, निरंजन महतो उपस्थित थे. खड़ियाडीह भी पहुंचे नेता, दी श्रद्धांजलि: खड़ियाडीह में भी सभी नेता और पंचायत प्रतिनिधि रामदास सोरेन के नेतृत्व में पहुंचे और सांसद के साथ शहीद होने वाले झामुमो के प्रखंड सचिव प्रभाकर महतो की समाधिस्थल पर पुष्प अर्पित किया. मौके पर स्व प्रभाकर महतो की पत्नी पूर्णिमा महतो, बेटी वीणा पानी महतो, पुत्र देवाशीष महतो, दामाद दीपक महतो, भाई सुनील महतो समेत अन्य परिजन भी उपस्थित थे. नेताओं ने गालूडीह चौक में स्थित शहीद सुनील महतो और प्रभाकर महतो की मूर्ति पर भी माल्यार्पण कर नमन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >