100 मीटर दौड़ में पार्वती सोरेन प्रथम

बाघुड़िया. शहादत दिवस पर तीरंदाजी व खेलकूद प्रतियोगिता घाटशिला : शहीद सुनील महतो और प्रभाकर महतो की शहादत दिवस पर बाघुड़िया स्कूल मैदान में शहीद स्मारक समिति के तत्वावधान में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस अवसर पर महिला और पुरुषों के लिए तीरंदाजी प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर, गुब्बारा फोड़, दौड़, चित्रांकन, मेढक दौड़, बाबा […]

बाघुड़िया. शहादत दिवस पर तीरंदाजी व खेलकूद प्रतियोगिता

घाटशिला : शहीद सुनील महतो और प्रभाकर महतो की शहादत दिवस पर बाघुड़िया स्कूल मैदान में शहीद स्मारक समिति के तत्वावधान में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस अवसर पर महिला और पुरुषों के लिए तीरंदाजी प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर, गुब्बारा फोड़, दौड़, चित्रांकन, मेढक दौड़, बाबा तिलका मांझी, भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हु, पंडित रघुनाथ मुर्मू, सांसद सुनील महतो, प्रभाकर महतो, सुधीर महतो, निर्मल महतो एवं शिबू सोरेन पर लेख प्रतियोगिता हुई. बच्चियों के 100 मीटर दौड़ में पार्वती सोरेन, पी सोरेन, रश्मिता हांसदा, बच्चो के 100 मीटर दौड़ में विमल कर्मकार, बुद्धेश्वर सोरेन, शहीद सोरेन,
200 मीटर दौड़ में सुमित टुडू, सागेन सोरेन, प्रसाद टुडू, मेढ़क दौड़ में विमल कर्मकार, सागेन सोरेन, बुद्धेश्वर सोरेन, बच्चियों के मेढ़क दौड़ में पार्वती सोरेन, पी सोरेन और रेखा हांसदा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही. मौके पर प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया. प्रतियोगिता को सफल बनाने में सुनाराम सोरेन, सुभाष पत्र, ग्राम प्रधान पुरुषोत्तम सोरेन समेत समिति के सदस्यों ने अहम भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >