छात्र संघ ने ठप कराया पीजी व इंटर भवन का काम

घाटशिला : घाटशिला कॉलेज में बन रहे स्नातोकोत्तर और इंटर भवन में कार्यरत मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी का भुगतान नहीं करने और भवन निर्माण में अनियमितता बरतने की शिकायत पर शनिवार को कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष दाशमत मुर्मू, सचिव मधु हांसदा के नेतृत्व में छात्रों ने कार्य ठप करा दिया. साथ ही इस मामले […]

घाटशिला : घाटशिला कॉलेज में बन रहे स्नातोकोत्तर और इंटर भवन में कार्यरत मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी का भुगतान नहीं करने और भवन निर्माण में अनियमितता बरतने की शिकायत पर शनिवार को कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष दाशमत मुर्मू, सचिव मधु हांसदा के नेतृत्व में छात्रों ने कार्य ठप करा दिया. साथ ही इस मामले की जांच के लिए कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम कॉलेज के प्राचार्य डॉ बिनोद कुमार को आवेदन दिया. कुलपति को दिए आवेदन में कहा गया है

कि पीजी और इंटर भवन निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है. भवन निर्माण में लगे मजदूरों को न्यूनतम मजूदरी नहीं दी जा रही है. पीजी और इंटर भवन निर्माण के दौरान सूचना पट्ट नहीं लगायी गयी है. जिसका छात्र संघ विरोध करता है. आवेदन में कहा गया है कि जब तक उक्त विषय पर कोई कार्रवाई नहीं होती है, तब तक भवन निर्माण कार्य ठप रहेगा. कुलपति के नाम प्राचार्य को दिये गये आवेदन में छात्र संघ अध्यक्ष दाशमत मुर्मू, सचिव मधु हांसदा, छात्र प्रमुख टीका राम सोरेन, दशरथ मार्डी के हस्ताक्षर हैं.

घाटशिला कॉलेज छात्र संघ ने पीजी और इंटर भवन के निर्माण कार्य को शनिवार को ठप कराया है. छात्र संघ अध्यक्ष दाशमत मुर्मू के नेतृत्व में संघ ने कुलपति के नाम आवेदन दिया है. आवेदन में भवन निर्माण में अनियमितता और मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं देने की कही गयी है. इसी शिकायत के आधार पर भवनों का निर्माण कार्य ठप कराया गया है डॉ बिनोद कुमार, प्राचार्य, घाटशिला कॉलेज घाटशिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >