पारुलिया पंचायत में जल संकट गहराया
मुसाबनी : गर्मी की दस्तक के साथ ही पारुलिया पंचायत में जल संकट गहरा गया है. छोलागोड़ा में दो चापाकल है, दोनों से गंदा पानी निकलता है. ग्रामीण रोड़ो नाला में बने गड्डे का पानी पीते हैं. गड्ढे का पानी लेने को लेकर पिछले दिनों ग्रामीणों में विवाद हो गया. झगड़े का समाधान ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में बैठक कर हुआ. छोलागोड़ा प्रावि में चापाकल खराब
होने से स्कूली बच्चे घर से पानी लेकर आते हैं. रसोइया सुमित्रा सबर रोड़ो नाला से पानी लाती है. विद्यार्थियों के लिए मध्याह्न भोजन बनाती है. पहाड़ पर बसा धनियाबेड़ा में एक मात्र चापाकल भी खराब है.
श्मशान घाट है, जमीन नहीं देंगे
