झारखंड- बंगाल बॉर्डर पर एंटी नक्सल ऑपरेशन फिर शुरू

घाटशिला : झारखंड-बंगाल बॉर्डर पर एंटी नक्सल ऑपरेशन बुधवार से फिर शुरू हो गया. बासाडेरा के पास धारागिरी पहाड़ पर नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के बाद दो दिनों तक अभियान चलाया था. मंगलवार को अभियान रोका गया था. बुधवार से दोबारा संयुक्त अभियान सीमावर्ती इलाकों में शुरू कर दिया गया. पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण एसपी […]

घाटशिला : झारखंड-बंगाल बॉर्डर पर एंटी नक्सल ऑपरेशन बुधवार से फिर शुरू हो गया. बासाडेरा के पास धारागिरी पहाड़ पर नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के बाद दो दिनों तक अभियान चलाया था. मंगलवार को अभियान रोका गया था. बुधवार से दोबारा संयुक्त अभियान सीमावर्ती इलाकों में शुरू कर दिया गया. पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण एसपी शैलेंद्र वर्णवाल ने कहा कि अभी एंटी नक्सल अभियान चलता रहेगा. झारखंड और बंगाल पुलिस समन्वय स्थापित कर अभियान चला रही है.

इस अभियान में बंगाल के पिकेटों में तैनात कोबरा के जवान तो झारखंड के सीमावर्ती केशरपुर, भोमराडीह, कालचिती पिकेटों में तैनात सीआरपीएफ के जवानों के साथ-साथ जिला पुलिस बल और जगुआर के जवान भी अलग-अलग टीम बनाकर अलग-अलग अभियान चला रहे हैं.

शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल उर्फ आकाश अपने साथियों के साथ जंगलों में छिप गया है. पुलिस उसका सुराग ढूंढ नहीं पा रही है. हालांकि पुलिस का दावा है कि नक्सली संगठन के लोग बंगाल की ओर नहीं भागे हैं. संगठन के लोग घाटशिला-गालूडीह थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जंगलों में ही कहीं छिपे हैं. सुराग मिलते ही नक्सलियों की घेराबंदी पुलिस करेगी. सभी पिकेटों को अलर्ट कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >