पटमदा : पटमदा में सांसद निधि से बनने वाली पीसीसी सड़क व ग्राम चौपाल शिलान्यास बुधवार को बतौर मुख्य अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो ने किया. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद श्री महतो ने कहा कि नीमडीह, चांडिल, बोड़ाम, पटमदा काटिन होते बांदवान झाड़ग्राम नयी रेल लाइन का सर्वे का काम पूरा हो चुका है. अब जल्द ही रेल लाइन बिछाने का काम शुरू उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी रेल जीएम ने जानकारी दी है. सर्वे के बाद विभाग द्वारा नये रेल लाइन के तहत आने वाले गांव व प्रखंड क्षेत्र का मैप भी तैयार कर लिया गया है. रेल का परिचालन होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधाएं होगी.
पटमदा व बोड़ाम में जल्द दौड़ेगी ट्रेनें, सर्वे का काम पूरा
पटमदा : पटमदा में सांसद निधि से बनने वाली पीसीसी सड़क व ग्राम चौपाल शिलान्यास बुधवार को बतौर मुख्य अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो ने किया. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद श्री महतो ने कहा कि नीमडीह, चांडिल, बोड़ाम, पटमदा काटिन होते बांदवान झाड़ग्राम नयी रेल लाइन का सर्वे का काम […]

इन कार्यों का हुआ शिलान्यास: सांसद ने वामनी में 500 फीट पीसीसी पथ, पोकलाबेड़ा में ग्राम चौपाल निर्माण, बांसगढ़ स्थित हाट मैदान के सामने ग्राम चौपाल निर्माण, घाघरा में ग्राम चौपाल निर्माण एवं चौरा में ग्राम चौपाल निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया. इस दौरान सांसद ने चौरा गांव में सौ केवी के नये ट्रांसफॉर्मर का भी उदघाटन किया. इसके अलावा रांगाटांट स्थित सड़क दुर्घटना में मृत छह वर्षीय जितेन महतो के परिवार को आर्थिक सहायता दी. मौके पर उनके साथ वासुदेव मंडल, मंटू दत्ता, शरत सिंह सरदार, मुचीराम बाउरी, महावीर महतो, संदीप मिश्रा, कृपा सिंधु महतो, पल्टु मिश्रा, तरूण महतो, जसवंत महतो आदि उपस्थित थे.