मामला : पटमदा के सांसद आदर्श ग्राम बांगुड़दा का
पटमदा : पटमदा के सांसद आदर्श ग्राम बांगुड़दा में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य में अनियमितता व लाभुकों के चयन में गड़बड़ी करने के आरोप में बीडीअो सच्चिदानंद महतो के नाम कोर्ट नोटिस जारी किया गया है. नोटिस के माध्यम से बीडीअो से इस मामले पर जवाब मांगा गया है. उक्त कार्रवाई बांगुड़दा निवासी कांग्रेस चंद्र महतो की शिकायत पर की गयी है, जिसकी प्रतिलिपि झारखंड सरकार व जिला उपायुक्त को भी भेजा गया है. कांग्रेस चंद्र महतो ने इससे पूर्व बांगुड़दा पंचायत के विभिन्न योजनाअों से संबंधित मामले को लेकर सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जवाब मांगा था.
