रैली निकाल कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

महेशपुर : स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन पाकुड़ तथा बैद्यनाथ फाउंंडेशन देवघर के तत्वावधान में शनिवार को पंचायत भवन महेशपुर से ओडीएफ पंचायत महेशपुर में जल साहियाओं ने स्वच्छता जागरुकता रैली निकाली. रैली में जल साहिया के साथ महेशपुर पंचायत मुखिया बबीता पहाड़िन, वार्ड सदस्य अनन्त गुप्ता, वैद्यनाथ फाउंडेशन […]

महेशपुर : स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन पाकुड़ तथा बैद्यनाथ फाउंंडेशन देवघर के तत्वावधान में शनिवार को पंचायत भवन महेशपुर से ओडीएफ पंचायत महेशपुर में जल साहियाओं ने स्वच्छता जागरुकता रैली निकाली. रैली में जल साहिया के साथ महेशपुर पंचायत मुखिया बबीता पहाड़िन, वार्ड सदस्य अनन्त गुप्ता, वैद्यनाथ फाउंडेशन के प्रतिनिधि सुबह पाल, प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक अमरेंद्र सिंह सहित ग्रामीण शमिल थे. जल साहियाओं ने स्वच्छता जागरुकता रैली के माध्यम से महेशपुर पंचायत में घूम-घूम कर लोगों को शौचालय का शत प्रतिशत उपयोग करने को लेकर नारों के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >