बाहरी तत्वों ने युवाओं को नक्सली बनाया, अब गांव में नहीं घुसने देंगे

गुड़ाबांदा. जियान गांव के स्कूल टोला में ग्रामीणों ने की बैठक, कहा गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा के जियान गांव स्थित बनबेड़ा टोला निवासी 25 लाख के इनामी नक्सली कान्हू राम मुंडा और दस्ते के छह सदस्यों के आत्मसमर्पण से ग्रामीणों ने चैन की सांस ली है. गुरुवार को स्कूल टोला में ग्राम प्रधान भानु राम मुंडा […]

गुड़ाबांदा. जियान गांव के स्कूल टोला में ग्रामीणों ने की बैठक, कहा

गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा के जियान गांव स्थित बनबेड़ा टोला निवासी 25 लाख के इनामी नक्सली कान्हू राम मुंडा और दस्ते के छह सदस्यों के आत्मसमर्पण से ग्रामीणों ने चैन की सांस ली है. गुरुवार को स्कूल टोला में ग्राम प्रधान भानु राम मुंडा की अध्यक्षता में पांच टोलों के ग्रामीणों ने बैठक की. इसमें ग्रामीणों ने कहा कि अब सिर्फ विकास की बात होगी. नक्सलियों के कारण गांव का माहौल अशांत हो गया था. कुछ बाहरी तत्वों ने यहां आकर युवाओं को गुमराह किया. उन्हें नक्सलवाद की आग में झोंक दिया. अब किसी बाहरी तत्व को गांव में घुसने नहीं दिया जायेगा.
ग्रामीणों ने कहा कि नक्सलवाद के कारण यह इलाका अशांत रहा. हमें बेवजह परेशान होगा पड़ा. हमने नक्सलियों को समर्थन नहीं दिया. हमें पुलिस की मार खानी पड़ी. नक्सलियों के कारण यहां के ग्रामीण दहशत के साये में जी रहे थे. पर्व और त्योहार शंति से नहीं मना पाता था. अब अमन और चैन कायम हुआ है. अब हम विकास की बातें करेंगे.
विकास से वंचित है क्षेत्र
ग्रामीणों ने कहा कि यह क्षेत्र विकास से वंचित है. जियान गांव के 19 चापाकल में 11 खराब है. वृद्ध और वृद्धाओं को पेंशन नहीं मिलती है. रोजगार का साधन नहीं है. आड़ापाही और पिंड्राघुटू टोला में आज तक बिजली नहीं पहुंची है. महिला शिक्षा की उचित व्यवस्था नहीं है. क्षेत्र में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खुले. इस गांव में 135 परिवार निवास करते हैं. सिर्फ तीन परिवार को पीएम आवास मिला है. ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में सिंचाई की सुविधा नहीं है. इससे किसान सालभर खेती नहीं कर पाते हैं. साल में सिर्फ एक बार धान की खेती होती है. ग्रामीणों ने कहा कि जियान गांव के विकास की रूपरेखा तैयार कर मुखिया को सौंपेंगे. बैठक में गुरुचरण मुंडा, रतन मुंडा, अंबुज मुंडा, रमेश मुंडा, रामचंद्र कर्मकार, कुड़ा मुंडा, रूई मुंडा, रबिन मुंडा, रोइबा मुंडा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >