सरकार बुजुर्गों की सहायता नहीं करेगी, तो होगा आंदोलन

घाटशिला .ओल्ड एज फोरम की बैठक में प्रो मित्रेश्वर ने कहा: घाटशिला : घाटशिला प्रखंड परिसर स्थित लोहिया भवन में शनिवार को सहायक निदेशक पंचायती राज पदाधिकारी डॉ रजनीकांत मिश्रा की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में फोरम के समक्ष वृद्ध-वृद्धाओं ने अपनी समस्याएं रखीं और समस्याओं के समाधान के प्रति जोर दिया गया. बैठक […]

घाटशिला .ओल्ड एज फोरम की बैठक में प्रो मित्रेश्वर ने कहा:

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड परिसर स्थित लोहिया भवन में शनिवार को सहायक निदेशक पंचायती राज पदाधिकारी डॉ रजनीकांत मिश्रा की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में फोरम के समक्ष वृद्ध-वृद्धाओं ने अपनी समस्याएं रखीं और समस्याओं के समाधान के प्रति जोर दिया गया. बैठक में फोरम के अध्यक्ष प्रो मित्रेश्वर ने कहा कि अगर सरकार बुजुर्गों की सहायता नहीं करेगी तो वृद्ध-वृद्धाएं आंदोलन करेंगे. सरकार को उनकी समस्याओं का समाधान करना दायित्व है. उन्होंने कहा कि वृद्धा पेंशन और आवास की सुविधा सरकार को करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि वृद्ध-वृद्धाओं की जो समस्याएं हैं. उसे सरकार सूचीबद्ध करें, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके. ओल्ड एज में वृद्ध-वृद्धाएं कहां जायेंगे.
सरकार उन्हें भूमि उपलब्ध कराये. पेंशन दे. ताकि उनका गुजर बसर हो सके. बैठक को बीडीओ संजय पांडेय ने भी संबोधित किया. बैठक में कहा गया कि फोरम की अगली बैठक 18 फरवरी को दोपहर 3 बजे लोहिया भवन में आयोजित होगी. बैठक में शामिल होने वाले वृद्ध-वृद्धाओं से अपील की गयी कि वे फोरम के समक्ष अपनी समस्याएं रखें. संचालन और धन्यवाद ज्ञापन डॉ रंजनीकांत मिश्रा ने किया. मौके पर फोरम के सचिव सुखदेव टुडू, पंसस मुची राम भूमिज, गौरांग मन्ना, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी पतीत पावन घोष आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >