दलदली: नक्सली के खिलाफ चला छापेमारी अभियान

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के केशरपुर पिकेट में तैनात सीआरपीएफ 193 बटालियन के जवानों ने मंगलवार को एमजीएम थाना क्षेत्र की दलदली पंचायत के दलदली, ईटामाड़ा समेत कई गांवों और बीहड़ों में नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. अभियान में गालूडीह थाना के एएसआइ चंदर टुडू, केशरपुर पिकेट के सहायक कमांडेंट समेत सीआरपीएफ के […]

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के केशरपुर पिकेट में तैनात सीआरपीएफ 193 बटालियन के जवानों ने मंगलवार को एमजीएम थाना क्षेत्र की दलदली पंचायत के दलदली, ईटामाड़ा समेत कई गांवों और बीहड़ों में नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. अभियान में गालूडीह थाना के एएसआइ चंदर टुडू, केशरपुर पिकेट के सहायक कमांडेंट समेत सीआरपीएफ के जवान शामिल थे. जवानों की एक टीम ने बाइक से भी अभियान चलाया. जानकारी हो कि राहुल उर्फ रंजीत पाल के सरेंडर के बाद से झारखंड-बंगाल सीमावर्ती इलाकों में पुलिस ने माओवादियों के खिलाफ छापामारी अभियान तेज कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >