अंगारीशोल में 50 हजार नकद और सोने के गहने ले गया बाइक गिरोह

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की पुरनापानी पंचायत अंतर्गत अनगारीशोल गांव के सड़कडीही टोला निवासी दो भाई (खेलाराम किस्कू और ठुंपु किस्कू) के घर में मंगलवार की दोपहर दिन दहाड़े दो बाइक पर सवार होकर आये चार युवकों ने 50 हजार नगद और हजारों के गहने की चोरी कर ली. इसके बाद युवक बाइक से भाग निकले. […]

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की पुरनापानी पंचायत अंतर्गत अनगारीशोल गांव के सड़कडीही टोला निवासी दो भाई (खेलाराम किस्कू और ठुंपु किस्कू) के घर में मंगलवार की दोपहर दिन दहाड़े दो बाइक पर सवार होकर आये चार युवकों ने 50 हजार नगद और हजारों के गहने की चोरी कर ली. इसके बाद युवक बाइक से भाग निकले. उक्त घर में कोई नहीं था. घटना की सूचना ग्रामीणों ने मुखिया पानसरी हांसदा को दी. मुखिया ने थाना को सूचित किया. इंस्पेक्टर बसंत हेस्सा और थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह पहुंचे.

खेलाराम किस्कू और ठुंपा किस्कू ने पुलिस को बताया कि घर के सदस्य काम करने गये थे. घर में ताला बंद था. घर आने पर ताला टूटा पाया. घर के सामान बिखरे पड़े थे. घर में रखे 50 हजार रुपये और सोना-चांदी के गहने गायब थे. चोरों ने खेलाराम के घर से 40 और ठुंपा के घर से 10 हजार रुपये की चोरी की. ग्रामीणों के मुताबिक एक पल्सर बाइक व एक
हीरोहोंडा बाइक पर दो-दो युवक सवार थे. सभी हेलमेट पहने थे. दो युवक बाइक पर बैठे रहे और दो युवक घर में घुसे. युवक बाइक लेकर एनएच 33 की ओर चले गये. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस के अनुसार सुनियोजित तरीके से चोरी की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >