अपनी प्रतिभा पर भरोसा कर आगे बढ़ें विद्यार्थी : विधायक

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कक्षा नौ और इंटर के विद्यार्थियों के साथ कॉफी विथ एमएलए कार्यक्रम किया. विधायक ने लगभग डेढ़ घंटा विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों पर बात की. विधायक ने कहा कि आपको अपनी प्रतिभा पर भरोसा करना सीखना होगा. छोटे शहर से होने […]

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कक्षा नौ और इंटर के विद्यार्थियों के साथ कॉफी विथ एमएलए कार्यक्रम किया. विधायक ने लगभग डेढ़ घंटा विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों पर बात की. विधायक ने कहा कि आपको अपनी प्रतिभा पर भरोसा करना सीखना होगा. छोटे शहर से होने के कारण हीन भावना से ग्रसित होने की जरूरत नहीं है. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर के झिझक को दूर कराना है.

अपनी समस्याओं के किसी के समक्ष खुलकर रखें. विद्यार्थियों ने कहा कि विद्यालय भवन पुराना हो चुका है. कभी दुर्घटना घट सकती है. विद्यार्थियों ने नये भवन में स्कूल शिफ्ट कराने की मांग की. विधायक ने डीइओ से बात कर स्कूल को नये भवन में जल्द शिफ्ट कराने को कहा. छात्रा श्वेता कुमारी (माटिहाना) ने कहा कि वह डॉक्टर बनना चाहती है.

आसिफ अंसारी ने क्रिकेटर बनने की इच्छी जतायी. काकोली माइती ने आइपीएस ऑफिसर बनने की बात कही. अपु देहुरी ने भूगोल का शिक्षक बनने की बात कही. विधायक ने छात्रों से पूछा कि कितने लोग राजनीति में जाना चाहते हैं. किसी विद्यार्थी ने राजनीति में जाने की इच्छा नहीं जतायी. विधायक ने कहा कि राजनीति में आने का मतलब चुनाव लड़ना ही नहीं होता है. आप सामाजिक कार्यों में भाग लेकर अपनी जिम्मेवारी निभा सकते हैं. विद्यार्थियों ने साइकिल नहीं मिलने, किताब नहीं मिलने, खेलने की सामग्री नहीं मिलने और शौचालय की सुविधा जैसी बातें रखी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >