घाटशिला : घाटशिला प्रखंड भाजपा कमेटी ने केंद्र सरकार की ओर से एचसीएल/आइसीसी और माइंस में न्यूनतम मजदूरी लागू किये जाने पर प्रधानमंत्री, केंद्रीय श्रम मंत्री, सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक लक्ष्मण टुडू और भारतीय मजदूर संघ का आभार जताया है. इस विषय पर चार फरवरी को मऊभंडार ताम्र प्रतिभा मंच मैदान में भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णा शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें कैजुअल श्रमिकों की समस्याओं से अवगत कराया गया. श्रमिकों ने बताया कि जैसी ही मोदी सरकार ने मजदूरी बढ़ायी. आइसीसी प्रबंधन अब 26 दिनों की जगह 18 से 20 दिन ही काम करने का आदेश दिया है.
यह आइसीसी के श्रमिकों के साथ अन्याय है. आइसीसी की चिमनी से जो धुआं निकल रहा है. वह अस्थायी श्रमिकों की बदौलत निकल रहा है. श्री शर्मा ने इस मामले को सांसद और विधायक से अवगत कराने का आश्वासन दिया. बैठक में देश बंधु गुप्ता और विकास पंडा ने अपने विचार रखे. बैठक में निर्णय लिया गया कि भारतीय मजदूर संघ के साथ कदम से कदम मिला कर अस्थायी मजदूरों की लड़ाई लड़ी जायेगी. बैठक में राजीव रंजन, संजय सिंह, तमाल किशोर महतो, इंद्रजीत घोष, विजय सिंह, दीपक दंडपात, अजय प्रसाद, रवि कालिंदी, कमल रजक, दाखिन मुर्मू, प्रताप आदि उपस्थित थे.
