अतिक्रमण हटाने के लिए छह माह का मिला समय
सहायक मंडल अभियंता से मिला प्रतिनिधिमंडल
टीएमसी विधायक श्रीकांत महतो ने किया नेतृत्व
रेल भूमि से हटाने के पूर्व बसाने की मांग
आठ फरवरी तक सभी को जमीन खाली करने का मिला है नोटिस
घाटशिला : घाटशिला में रेल भूमि पर बसे चुनूडीह, धरमबहाल के लोगों की समस्या का समाधान के लिए सोमवार को तृणमूल कांग्रेस विधायक श्रीकांत महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल झाड़ग्राम में दक्षिण पूर्व रेलवे के सहायक अभियंता से मिला. सहायक मंडल अभियंता ने प्रतिनिधि मंडल को रेल भूमि से अतिक्रमण हटाने के छह माह का समय दिया.
प्रतिनिधि मंडल ने दक्षिण पूर्व रेलवे के सहायक मंडल अभियंता को जानकारी दी कि आठ फरवरी 2017 तक उन्हें घर रेल भूमि खाली करने का नोटिस दिया गया है. इस नोटिस के बाद गरीब परेशान हैं. रेल भूमि खाली करने का आदेश दिया, लेकिन उन्हें बसाने की दिशा में कोई उपाय नहीं किया है. विधायक श्रीकांत महतो ने सहायक मंडल अभियंता से कहा कि गरीबों को उचित व्यवस्था के लिए लगभग छह माह का समय दिया जाये. सहायक मंडल अभियंता ने उनकी बातें मानते हुए गरीबों को भूमि खाली करने के लिए छह माह का समय दिया है. प्रतिनिधि मंडल में टीएमसी प्रभारी अशोक महापात्र,
धनंजय महतो, जगदीश भकत, मो फारूक सिद्दकी, अब्दुल हमीद, हलीम, शेख अशरत, शेख इस्लाम, शेख गफ्फार, सौकत चौधरी, शेख रियाज, शेक सिद्दकी, जाहिर हुसैन, शेख सकील, शेख रसीद, अमीरूद्दीन अंसारी, गिरीधारी कालिंदी, रीना रावत, रूपा चौधरी शामिल थे.
