बड़बिल में झाविमो कार्यकर्ताओं का शहादत दिवस मना
गालूडीह : जोड़सा पंचायत के बड़बिल गांव में सोमवार को झाविमो के पांच कार्यकर्ता का शहादत दिवस मनाया गया. छह फरवरी 2008 को झाविमो की परिवर्तन रैली से लौटते समय तमाड़ के पास वाहन दुर्घटना में बड़बिल के पांच झाविमो कार्यकर्ता लखी सिंह, किरिटी महतो, सुनील गोप, प्रसाद गोप और हीरो सिंह की मौत हो गयी थी. सोमवार को उनकी की तसवीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर नेताओं, मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके एक मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
झाविमो पहली पार्टी, दिया था एक-एक लाख का मुआवजा:
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि झाविमो जिलाध्यक्ष मो इकबाल ने मृतकों के आश्रित पत्नी और मां को वस्त्र प्रदान किया. उन्होंने कहा कि मार्च में पांचों झाविमो कार्यकर्ताओं की मूर्ति का अनावरण बड़बिल गांव में झाविमो जिला कमेटी करेगी. मौके पर झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी आयेंगे. उन्होंने कहा झाविमो पहली पार्टी है जिन्होंने मृतक कार्यकर्ताओं को पार्टी कोष से एक-एक लाख का मुआवजा दिया था. आज तक किसी दल ने ऐसा नहीं किया. सभा को झाविमो जिला महासचिव चंद्र मोहन मार्डी, केंद्रीय सदस्य मनोज प्रताप सिंह, युवा मोरचा के जिलाध्यक्ष चंचल दास, साकेत अग्रवाल, विनय गुप्ता, अजय हांसदा, रसराज भकत, गोपाल पटनायक, ठाकुर दास हांसदा आदि ने भी संबोधित किया. सभा का संचालन रोहित हांसदा और विकास भकत ने किया ने किया.
रो पड़े मृतकों की मां व परिजन : श्रद्धाजंलि सभा में मृतकों के परिजन, पत्नी और मां यमुना सिंह, सारथी गोप, कालो सिंह, आरती सिंह, गौरी महतो, भोजोहरी गोप आदि फफक पड़े. झाविमो नेताओं ढांढस बंधाया और कहा पार्टी हमेशा आप लोगों के साथ हैं. मौके पर बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता हुई.
