बहरागोड़ा खंडामौदा उच्च विद्यालय में साहित्य सम्मेलन , बोले वक्ता
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के खंडामौदा उच्च विद्यालय में रविवार को अनंदा महापात्रा की अध्यक्षता में साहित्य सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन का उदघाटन मुख्य अतिथि डॉ बिनी षाड़ंगी और ओड़िशा संवाद साहित्य घरो के जिला संयोजक सुभश्री लेंका ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि साहित्य सम्मेल का मुख्य उद्देश्य ओड़िशा के बाहर विच्छानांचल के ओड़िशा भाषियों के बीच भाषा, साहित्य और संस्कृति का प्रचार प्रसार करना है. जिसके कारण ओड़िशा से आये संवाद साहित्य घरों के सदस्यों ने खंडामौदा में शाखा का उदघाटन किया. इसके अध्यक्ष मनोरंजन गिरी
, सचिव भूतनाथ बेरा, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय माइती, संयोजक डॉ एच के बेरा समेत 30 सदस्यों की एक टीम का गठन किया गया. उपदेष्टा कमेटी में डॉ दिनेश कुमार षाड़ंगी और डॉ बिनी षाड़ंगी को शामिल किया गया. इस अवसर पर साहित्य चर्चा करते हुए कविता पाठ भी किया गया. मुख्य अतिथि डॉ बिनी षाड़ंगी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से विच्छानांचल में ओड़िया भाषियों को भरपूर सहयोग मिलेगा. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी ओड़िया बहुल गांवों में इस प्रकार का कार्यक्रम का आयोजन करना जरूरी है. मुख्य वक्ता शुभश्री लेंका ने कहा कि ओड़िशा के बाहर इतने ओड़िया भाषी लोग हैं इसकी जानकारी मुझे नहीं थी. उन्होंने कहा कि ओड़िया भाषा को आगे बढ़ावा के लिए वे हर संभव सहयोग करेंगे. मौके पर मनोज दल बेहरा, रंजन प्रधान, शिव लाल महतो, अजित कुमार कपाट, वीणापानी पांडा, अजित कुमार पाणिग्राही, पद्मनाथ साव, सतीश चंद्र बेहरा, डॉ दीपांकर मिश्रा उपस्थित थे.
आदिवासियों को बेसहारा करना चाहती है सरकार
