नाराज ग्रामीणों ने बंद कराया घाट से बालू उठाव

मुसाबनी बालू उठाव में मजदूरों के बजाय मशीन का प्रयोग मशीन के प्रयोग से मजदूरों को नहीं मिल रहा रोजगार, ठेकेदार के प्रति नाराजगी मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड के गोहला घाट से बालू उठाव में ठेकेदार द्वारा मजदूरों के बजाय मशीन का प्रयोग किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है. नाराज ग्रामीणों ने शनिवार सुबह […]

मुसाबनी बालू उठाव में मजदूरों के बजाय मशीन का प्रयोग

मशीन के प्रयोग से मजदूरों को नहीं मिल रहा रोजगार, ठेकेदार के प्रति नाराजगी
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड के गोहला घाट से बालू उठाव में ठेकेदार द्वारा मजदूरों के बजाय मशीन का प्रयोग किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है. नाराज ग्रामीणों ने शनिवार सुबह में जिप सदस्य सुभाष चंद्र सरदार, भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्या तिवारी के नेतृत्व में घाट पर पहुंचे और बालू उठाव बंद करा दिया. ग्रामीणों ने बताया कि मंगोतिया ठेका कंपनी को इस घाट की नीलामी मिली है. वह घाटशिला में काटे गये बालू चालान का प्रयोग मुसाबनी घाट में कर रहा है. रात में बालू उठाव के लिए मशीन का प्रयोग कर रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि बालू उठाव में मजदूरों को नहीं लगाने से मजदूर रोजगार पाने से वंचित हैं.
इसके पूर्व भी ठेकेदार को मशीन के बदले मजदूरों को काम पर लगाने की मांग की गयी थी. परंतु ठेकेदार की मनमानी के खिलाफ आज ग्रामीणों ने घाट से बालू उठाव बंद करा दिया. घाट पर दोपहर में ठेकेदार के मुंशी के साथ ग्रामीणों की बैठक जिप सदस्य सुभाष सरदार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सहमति नहीं बनने से बालू उठाव बंद हो गया. मौके पर जगदीश पाल, मृत्युंजय बेरा, मिहिर शेखर पाल, त्रिलोचन पाल, दिलीप पाल, संजय बेरा, रविकांत पाल, संतोष पाल आदि ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >