लक्ष्य पूरा नहीं होने पर कार्रवाई

पोटका : पोटका प्रखंड सभागार में मंगलवार को मनरेगा, स्वच्छता एवं प्रधानमंत्री आवास कार्य की समीक्षा उपविकास आयुक्त सूरज कुमार ने प्रशिक्षु आइएएस अन्यया मित्तल, बीडीओ प्रभाष चंद्र दास की उपस्थिति में की. बैठक में उपविकास आयुक्त ने प्रखंड में चल रही सभी विकास कार्य पर असंतोष जाहिर करते हुए पंचायतवार कार्य की समीक्षा की. […]

पोटका : पोटका प्रखंड सभागार में मंगलवार को मनरेगा, स्वच्छता एवं प्रधानमंत्री आवास कार्य की समीक्षा उपविकास आयुक्त सूरज कुमार ने प्रशिक्षु आइएएस अन्यया मित्तल, बीडीओ प्रभाष चंद्र दास की उपस्थिति में की. बैठक में उपविकास आयुक्त ने प्रखंड में चल रही सभी विकास कार्य पर असंतोष जाहिर करते हुए पंचायतवार कार्य की समीक्षा की.

इस दौरान उन्होंने कहा कि पोटका विकास के मामले में काफी पीछे चल रहा है. जिस कारण प्रखंड की समीक्षा किया जा रही है. इसलिए प्रखंड को जो भी लक्ष्य दिया गया है, उसे पंचायत दो दिन में पूरा करें, अन्यथा जो भी जिम्मेवार पाये जायेंगे, उस पर कार्रवाई की जायेगी. मनरेगा में प्रतिदिन सौ मजदूर कार्य पर लगाने का निर्देश है. रोजगार सेवक हर हाल में पंचायत में सौ मजदूर लगाये. शौचालय निर्माण कार्य को युद्ध स्तर पर किया जाना है और प्रधानमंत्री आवास के लक्ष्य को भी पूरा करना है. मौके पर बीपीओ बीके महतो, सोनी कुमारी, पंचायत सचिव मनोज कुमार सिन्हा, कमल किशोर मंडल, संपद नाथ भुइयां, रोजगार सेवक ईश्वरलाल सरदार, सोमनाथ सरदार, तपन दास, गीता कुमारी, अश्विनी बेरा, हिमांशु मंडल, सहदेव महतो आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >