समारोह में डॉ मानस कुमार पानी के निधन पर शोक जताया गया
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के नेताजी शिशु उद्यान में ग्रामीण विकास मेला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय ग्रामीण विकास मेला का उदघाटन सोमवार को हुआ. बतौर मुख्य अतिथि पद्मश्री प्राप्त सीमोन उरांव और उनकी पत्नी बिजी मिया उरांव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया.
मौके पर श्री सोमेन ने कहा कि ग्रामीण विकास मेला में आकर काफी अच्छा लग रहा है. मौके पर कमेटी के संस्थापक रवींद्र नाथ सोरेन ने मेला की विस्तृत जानकारी दी. इसके पूर्व अतिथि एवं उपस्थित लोगों ने डॉ मानस पानी के निधन पर शोक जताया. लोगों ने दो मिनट का मौन रख कर उनकी अत्मा शांति की
कामना की. इसके बाद छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार का सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. कमेटी द्वारा अतिथियों को शॉल ओढ़ा कर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर जिप सदस्य ऐलिश मांडी, सत्यवान नायक, कृष्णानंद मिश्रा, गोपन परिहारी, जन्मेजय करण, असित मिश्रा, नांटु महंती, मिंटु पाल, रास बिहारी साव, दिलीप दास समेत अन्य उपस्थित थे.
