अनियंत्रित बाइक से महिला घायल, भरती

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के गोपालपुर रेलवे ब्रिज के पास रविवार को अनियंत्रित बाइक के धक्के से दाहीगोड़ा की सुनैना गुप्ता (35) गंभीर रूप से घायल हो गयी. महिला को सड़क पर अचेत अवस्था में पड़ा देख कर गुड्डू, सुमन और दीपक सिंह ने उसे सुवर्णरेखा नर्सिंग होम पहुंचा. यहां महिला का इलाज जारी […]

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के गोपालपुर रेलवे ब्रिज के पास रविवार को अनियंत्रित बाइक के धक्के से दाहीगोड़ा की सुनैना गुप्ता (35) गंभीर रूप से घायल हो गयी. महिला को सड़क पर अचेत अवस्था में पड़ा देख कर गुड्डू, सुमन और दीपक सिंह ने उसे सुवर्णरेखा नर्सिंग होम पहुंचा. यहां महिला का इलाज जारी है. महिला के सिर और नाक में चोट लगी है.

महिला के पति मनोज कुमार साव ने बताया कि दोनों घाटशिला से अपने घर लौट रहे थे. इसी बीच पीछे से बाइक
(जेएच 05 सी/3438) पर सवार कमलेश पाल नामक युवक ने धक्का मार दिया. इससे उसकी पत्नी कुछ दूरी फेंका गयी.
उसके सिर और नाक के पास चोट पहुंची है. नर्सिंग होम की महिला चिकित्सक उसका इलाज कर रही है. बाइक सवार के हाथ में हल्की चोट पहुंची है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >