चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर शनिवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने नगर पंचायत कार्यालय में प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो से मुलाकात की. डॉ गोस्वामी ने कहा कि नगर पंचायत के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि बड़ी योजनाओं का प्रस्ताव सरकार को भेजें. वे प्रयास करेंगे कि नगर पंचायत को फंड उपलब्ध हो सके.
कचरा प्लांट लगा बिजली उत्पादन करे चाकुलिया नपं
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर शनिवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने नगर पंचायत कार्यालय में प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो से मुलाकात की. डॉ गोस्वामी ने कहा कि नगर पंचायत के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि बड़ी योजनाओं का प्रस्ताव सरकार को भेजें. वे प्रयास […]

उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में कचरा प्लांट लगाया जाये.
इससे बिजली उत्पादन कर नगर पंचायत के ग्रामीणों को बिजली दी जाये. पदाधिकारी अधूरी योजनाओं को जल्द पूरा करवायें. कमारीगोड़ा तालाब का जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किया जाये. जिस संवेदक ने कार्य को अधूरा छोड़ा है, उसपर कार्रवाई हो. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं. भूमिहीन गरीबों को आवास दिया जा रहा है. वैसे लोगों को पदाधिकारी चिन्हित कर भूमि उपलब्ध करायें. नगर पंचायत क्षेत्र में फॉगिंग मशीन शुरू करें.
माह में दो बार नालियों की सफाई और ब्लिचिंग पाउडर का छिड़काव करें. मौके पर प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि नाली सफाई और फोगिंग मशीन जल्द ही शुरू कर दिया जायेगा. अन्य मांगों को भी पूरा करने का प्रयास जारी है. इस अवसर पर शंभू नाथ मल्लिक, शतदल महतो, राजेश सिंह, चंद्रदेव महतो, साधन मल्लिक, तारक महतो, सुरेश सिंह, राजीव महापात्रा, राणा गोप, गंगा नारायण दास समेत अन्य
उपस्थित थे.