घाटशिला. दाहीगोड़ा सर्कस मैदान टुसू मेला में उमड़ी भीड़
घाटशिला : घाटशिला के दाहीगोड़ा सर्कस मैदान में शनिवार को दाहीगोड़ा कल्चरल एसोसिएशन के तत्वावधान में टुसू मेला लगा. सत्यजीत सीट की अध्यक्षता में हुए टुसू मेला का उदघाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचु ने लेखक दत्ता राम जेन की तसवीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि घाटशिला त्रिवेणी स्थल है. टुसू मेला में बंगाल, ओड़िशा और झारखंड के लोग भाग लेते हैं. टुसू मेला झारखंड की संस्कृति का प्रतीक है.
मकर पर्व संस्कृति और सभ्यता के साथ-साथ भाईचारे का प्रतीक है. समारोह को राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि काल्टू चक्रवर्ती, पंसस भास्कर नायक, गोपेश राय, राज किशोर सिंह, सुवर्ण रेखा नर्सिंग होम के संचालक रंजीत ठाकुर ने भी संबोधित किया. संचालन संदीप राय चौधरी ने किया. धन्यवाद ज्ञापन कंचन कर ने किया. इस मौके पर एसोसिएशन के मृत्युंजय बोस, अमित राय, मिहिर महतो, अब्दुल गफ्फार, किशोरी मोहन महतो, अनंत लाल महतो, साधु चरण पाल समेत अन्य उपस्थित थे.
