हेंदलजुड़ी में फ्लड लाइट क्रिकेट का फाइनल मैच, उमड़ी भीड़
गालूडीह : गालूडीह थानांतर्गत हेंदलजुड़ी मैदान में एनवाइएस हेंदलजुड़ी कमेटी के तत्वावधान में शनिवार की शाम फ्लड लाइट में क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल खेला गया. मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त और बल्लेबाजी कर मैच का उद्घाटन किया. दुधिया रोशनी में
फाइनल मुकाबला राइजिंग स्टॉर सोपोडेरा और कट्टपा इलेवन इचड़ा के बीच खेला गया. 12 ओवर का मैच था. टॉस जीत कर इचड़ा की टीम ने पहले बल्लेबाजी की. इचड़ा ने निर्धारित 12 ओवर में 111 रन बनाये. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोपोडेरा की टीम 10 ओवर में 65 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी.
इस तरह सोपोडेरा मैच 45 रनों से हार गयी. मैच के अंपायर थे मोंटू पातर और अचिंत रंजक. विजेता टीम को 15 हजार नगद और ट्रॉफी एवं उप विजेता टीम को 10 हजार नगद और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया. दुधिया रोशनी में क्रिकेट को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया. मैच देखने के लिए शाम से देर रात कर ग्रामीणों की भीड़ मैदान में डटी रही. मैच को सफल बनाने के लिए कमेटी के सचिव अचिंत रजक, प्रभाष पातर, मिठुन मांझी, राजीव मांझी, अमित महतो, अनित मांझी आदि सदस्यों ने अहम भूमिका निभायी.
ग्रामीण प्रतिभा को बढ़ावा देना जरूरी
मौके पर श्री बलमुचु ने कहा कि गांवों में फ्लड लाइट में क्रिकेट उत्साहजनक है. इससे गांवों के युवाओं को प्रोत्साहन मिलता है. खेल भावना उत्पन्न करना और खेल को बढ़ावा देना जरूरी है. ग्रामीण प्रतिभा को सही मंच मिले, तो वे काफी आगे निकल सकते हैं. उद्घाटन मौके पर गालूडीह के थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह, कांग्रेस नेता काल्टू चक्रवर्ती, मानस दास, रेणु वाला महतो, ठाकुर मार्डी, दुर्गा चरण मुर्मू, समीर मदिना, दुर्लभ सोरेन, सामू मुर्मू आदि उपस्थित थे.
विजेता टीम को 15 हजार नकद व ट्रॉफी मिली
इचड़ा ने 12 ओवर में 111 रन बनाये
10 ओर में 65 रन पर ऑलआउट हो गयी सोपोडेरा की टीम
