चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नामोपाटा श्मशान काली मंदिर में बुधवार की शाम भाजपा युवा शक्ति की बैठक हुई. इसमें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी उपस्थित थे. ग्रामीणों ने कई समस्याएं रखी. ग्रामीणों ने कहा कि वार्ड संख्या 2 में नपं की ओर से स्वच्छता अभियान नहीं चलाया जाता है. नाली की सफाई नहीं होने से क्षेत्र में मच्छर का प्रकोप बढ़ गया है. ग्रामीणों ने काली मंदिर में शेड निर्माण और कुम्हार समाज के श्मशान की चहारदीवारी निर्माण की मांग की.
मौके पर डॉ गोस्वामी ने कहा कि नपं पदाधिकारी से मिल कर क्षेत्र में फॉगिंग मशीन चलाने और नालियों की सफाई कराने की बात कही जायेगी. उन्होंने कहा कि ग्रामीण वार्ड पार्षद के साथ आम सभा कर चहारदीवारी और शेड निर्माण का प्रस्ताव पारित करें. ग्रामीण इसका ज्ञापन नपं कार्यालय को सौंपे. वे विभाग के मंत्री से मिल कर उनकी मांगों को पूरा करने का प्रयास करेंगे. वे नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को 21 जनवरी को नपं कार्यालय पदाधिकारियों के समक्ष रखेंगे. इस अवसर पर शंभु नाथ मल्लिक, सुनाराम हांसदा, सुरेश सिंह, राणा गोप, केदार बेरा, गोपी बेरा, विनोद महतो, मानिक बेरा, अधिर बेरा, गोपु बेरा, चंद्र मोहन बेरा, प्रशांत सरदार, मानस दास, मलय पटबंधा आदि उपस्थित थे.
