घाटशिला : घाटशिला प्रखंड परिसर स्थित लोहिया भवन में मंगलवार को बीडीओ संजय पांडेय ने पंचायत सेवक और रोजगार सेवकों के साथ बैठक की. इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, आधार कार्ड का फिजिकल वेरिफिकेशन और डोभा निर्माण पर जोर देने का आदेश दिया. प्रखंड में 667 प्रधानमंत्री आवास बनाने का लक्ष्य है. सूत्रों के मुताबिक अबतक 400 प्रधानमंत्री आवास पूरे किये जा चुके हैं. शेष आवासों का निर्माण शीघ्र कराने पर जोर दिया गया. बैठक के बाद मिले आंकड़े के मुताबिक आसना पंचायत में
79 प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य है. इनमें से अबतक 73 आवास ही पूरा हुआ है. बड़ाखुर्शी में 96 में से 72, महुलिया में 48 में 23, बाघुड़िया में 177 में 81, कालचिती में 112 में 66, काशिदा में 44 में 38 और धरमबहाल में 1 आवास का लक्ष्य था. इसे पूरा कर लिया गया है. अबतक सात पंचायतों में 199 आवास अधूरे हैं. इन आवासों के निर्माण पर जोर दिया गया. बताया गया कि घाटशिला में 115 आवासों का निर्माण करना है. अबतक 9 आवास ही बने हैं. 106 आवास अधूरे हैं. काड़ाडुबा में दो आवास अधूरे हैं. बैठक में विभिन्न पंचायतों के पंचायत सेवक, रोजगार सेवक उपस्थित थे.
