गालूडीह : चूल्हे के पास सोयी महिला झुलसी

गालूडीह : गालूडीह थानांतर्गत जोड़सा पंचायत स्थित बड़बिल (जमाईपाड़ा) निवासी लखी गोप की पत्नी उर्मिला गोप (40) आग से बुरी तरह से झुलस गयी. परिजनों ने उसे निरामय हेल्थ केयर में भर्ती कराया है. परिजनों ने बताया कि रविवार की रात घर पर खाना बनाने के बाद उर्मिला गोप चूल्हे के पास आग ताप रही […]

गालूडीह : गालूडीह थानांतर्गत जोड़सा पंचायत स्थित बड़बिल (जमाईपाड़ा) निवासी लखी गोप की पत्नी उर्मिला गोप (40) आग से बुरी तरह से झुलस गयी. परिजनों ने उसे निरामय हेल्थ केयर में भर्ती कराया है. परिजनों ने बताया कि रविवार की रात घर पर खाना बनाने के बाद उर्मिला गोप चूल्हे के पास आग ताप रही थी. भोजन करने के बाद वह चूल्हे के पास सो गयी.

चूल्हे में आग सुलग रही थी. रात में उसकी साड़ी में आग लग गयी. आग धधकने पर उसने शोर मचाया. इसके बाद आग बुझायी गयी. उसे सोमवार सुबह में अस्पताल ले जाया गया. उर्मिला गोप के दोनों पांव, पीठ, हाथ बुरी तरह से झुलस गये हैं.

स्थानीय नर्सिंग होम में चल रहा इलाज
साड़ी में आग लगने पर महिला ने शोर मचाया
महिला के दोनों पांव-पीठ व हाथ बुरी तरह जले

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >