बहरागोड़ा : कृत्रिम अंग के लिए दिव्यांगों की नाप ली

बहरागोड़ा : विधायक कुणाल षाड़ंगी की पहल पर 29 जनवरी को बहरागोड़ा के महावीर सेवा सदन में दिव्यांगों के लिए कैंप लगाया जायेगा. इसमें दिव्यांगों को कृत्रिम अंग दिये जायेंगे. इसी के तहत सोमवार को महावीर सेवा सदन की टीम ने प्रखंड की कई पंचायतों का दौरा कर दिव्यांगों को दिये जाने वाले अंगों की […]

बहरागोड़ा : विधायक कुणाल षाड़ंगी की पहल पर 29 जनवरी को बहरागोड़ा के महावीर सेवा सदन में दिव्यांगों के लिए कैंप लगाया जायेगा. इसमें दिव्यांगों को कृत्रिम अंग दिये जायेंगे. इसी के तहत सोमवार को महावीर सेवा सदन की टीम ने प्रखंड

की कई पंचायतों का दौरा कर दिव्यांगों को दिये जाने वाले अंगों की नाप ली. कोलकाता के टेक्नीशियन इंजीनियर पप्पू साहा और रामजी राय ने दिव्यांगों की नाप ली. उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को तकनीकी टीम बहरागोड़ा में कैंप लगा कर दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंगों का निर्माण करेगी. इस अवसर पर प्रमुख शास्त्री हेंब्रम, उप मुखिया जगदीश राय, दीपक बारिक, गणेश मुंडा, सुधीर मुंडा, अभिजीत दास, बबलू पात्र समेत अन्य उपस्थित थे. टीम ने खेड़ुआ, गोपालपुर, बहुलिया, खंडामौदा, छोटा पारुलिया समेत अन्य पंचायतों का दौरा किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >