खरीदारी चेक से हुई, पंडित का दक्षिणा भी कैशलेस
सांसद व विधायक पहुंचेंगे
बादिया में सोमवार को सुभाष नायक की कैशलेस शादी होगी. दोपहर 11 बजे उक्त शादी में सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक लक्ष्मण टुडू भी शामिल होंगे. इस शादी के सभी भुगतान कैशलेस के माध्यम से संपन्न होगा. लड़की चक्रधपुर की है. बादिया में कैशलेस विवाह समारोह को लेकर तैयारियां की जा रही है. इस विवाह को लेकर लोगों में उत्सुकता है.
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की मोहनपुर गांव की महिला पद्मावती जाना (41) की मौत सात जनवरी की रात जमशेदपुर के एमजीएम में इलाज के दौरान मौत हो गयी. उक्त महिला को विगत 27 दिसंबर को एक कुत्ते ने काट लिया था. वह महिला शौच के लिए तालाब जा रही थी. इसी दौरान एक कुत्ते ने उसके मुंह में काट लिया.
उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया. उसे एंटी रेबिज की चार सूई दी गयी थी. एक सूई दी जाने वाली थी. विगत छह जनवरी को उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी. उसे दोबारा इलाज के लिए सीएचसी लाया गया. स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे एमजीएम रेफर कर दिया गया. जहां उसकी मौत हो गयी.
एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा
विगत 27 दिसंबर को महिला को एक कुत्ते ने काटा था
उसे चार एंटी रेबिज सूई दी गयी थी
