नक्सली सुपाई टुडू के खिलाफ केस दर्ज

ग्रामीण एसपी ने कहा- सोनाली से की जायेगी पूछताछ नक्सली सुपाई की पत्नी को रिमांड पर लेगी पुलिस एरिया कमांडर सुपाई टुडू के एनकाउंटर के बाद उठा सवाल कार्तिक, जितेन व राकेश में कोई एक होगा सुपाई का उत्तराधिकारी गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा की भालकी पंचायत अंतर्गत नामोलेपो गांव से सटे पुटुर (शेरकदा) जंगल में 15 […]

ग्रामीण एसपी ने कहा- सोनाली से की जायेगी पूछताछ

नक्सली सुपाई की पत्नी को रिमांड पर लेगी पुलिस
एरिया कमांडर सुपाई टुडू के एनकाउंटर के बाद उठा सवाल
कार्तिक, जितेन व राकेश में कोई एक होगा सुपाई का उत्तराधिकारी
गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा की भालकी पंचायत अंतर्गत नामोलेपो गांव से सटे पुटुर (शेरकदा) जंगल में 15 लाख का इनामी नक्सली एरिया कमांडर सुपाई टुडू को पुलिस को मार गिराने के बाद नक्सली संगठन को जोर का झटका लगा है. ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि सुपाई टुडू का उत्तराधिकारी कौन होगा. माना जा रहा है कि संगठन कार्तिक, जितेन और राकेश में से किसी एक को सुपाई टुडू का उत्तराधिकारी बना सकता है. इन तीनों में से किसी एक को सुपाई टुडू का पद दिया जा सकता है. विदित हो कि सुपाई की मौत के बाद गुड़ाबांदा में संगठन को भारी नुकसान हुआ है. संगठन की जिम्मेवारी कान्हू मुंडा के कंधों पर है
. क्षेत्र में सुपाई टुडू के बाद संगठन में सेकेंड लाइन का कोई नक्सली नहीं है. कार्तिक, अजीत और राकेश जैसे नक्सली कान्हू मुंडा दस्ते में रहते हैं. सुपाई टुडू का अलग दस्ता था. माना जा रहा है कि इस दस्ते की कमान कार्तिक, जितेल और राकेश में से किसी एक को दी जायेगी. फिलहाल नक्सली संगठन बैकफुट पर हैं. ऐसे में संगठन को किसी तेज तर्रार नक्सली की जरूरत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >