बहरागोड़ा. खेजुरिया मोड़ पर एनएच छह पिकअप वैन व बाइक में िभड़ंत
टक्कर इतनी जोरदा थी कि दो टुकड़ों में बंट गया बाइक
घटनस्थल पर ही बाइक सवार केशरदा निवासी की मौत
वैन चालक फरार
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित खेजुरिया मोड़ के पास एनएच पर रविवार को दिन करीब पांच बजे ओड़िशा की ओर जा रहे पिकअप वैन नंबर जेएच 05 बीइ 2341 की सीधी भिड़ंत से बाइक सवार केशरदा गांव निवासी अवनी बेरा (45) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वैन के खलासी (अज्ञात) तथा साइकिल सवार उइनाला गांव निवासी दूध विक्रेता तरूण कुमार पाल गंभीर रूप से जख्मी हो गये. वैन चालक फरार हो गया. सूचना पाकर थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह पहुंचे. शव को कब्जे में कर थाना लाया गया. दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. यहां से उन्हें रेफर कर दिया गया.
पिक वैन ने बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि बाइक दो टुकड़ों में बंट गया. बाइक सवार अवनी बेरा की दर्दनाक मौत हो गयी. वह डिफेक्स ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता थे. वे बाइक से अपने गांव केशरदा जा रहे थे. बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित वैन ने साइकिल सवार दूध विक्रेता तरूण बेरा तथा एक एक अन्य व्यक्ति को भी धक्का मार दिया. जख्मी अज्ञात खलासी मौदा गांव का बताया जाता है.
