खड़गपुर के गीतांजलि इनडोर स्टेडियम में हुआ टूर्नामेंट

कुइलीसुता ने रायपहाड़ी को 1-0 से हराया मुसाबनी : तराश स्पोर्ट्स क्लब चेतान कुईलीसूता की ओर से शनिवार को फुटबॉल व अन्य खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. फुटबॉल का फाइनल मुकाबला मार्शल स्पोर्ट्स क्लब कुईलीसूता तथा आरकेबी रायपहाड़ी के बीच खेला गया. कुईलीसूता की टीम ने 1-0 से रायपहाड़ी की टीम को पराजित किया. […]

कुइलीसुता ने रायपहाड़ी को 1-0 से हराया

मुसाबनी : तराश स्पोर्ट्स क्लब चेतान कुईलीसूता की ओर से शनिवार को फुटबॉल व अन्य खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. फुटबॉल का फाइनल मुकाबला मार्शल स्पोर्ट्स क्लब
कुईलीसूता तथा आरकेबी रायपहाड़ी के बीच खेला गया. कुईलीसूता की टीम ने 1-0 से रायपहाड़ी की टीम को पराजित किया. साथ ही बच्चों के बीच 100 मीटर दौड़, बोरा दौड़, बिस्कुट रेस व महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर, सुई धागा रेस आदि प्रतियोगिता भी हुई. फुटबॉल के विजेता तथा उप विजेता टीम को मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सह झामुमो जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन,
विशिष्ठ अतिथि जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति ने भेड़ा देकर पुरस्कृत किया. मौके पर जिप सदस्य बाघराय मार्डी, संजीवन पातर, मुखिया प्रधान सोरेन, रविंद्रनाथ मार्डी, विराम मुर्मू, लखी हांसदा, रामचंद्र मुर्मू, पिथो नाथ मुर्मू आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >