सुरक्षा कर्मियों के आंदोलन से ठेका कंपनी को नुकसान

गालूडीह : फोर लेन का काम कर रही मधुकॉन ठेका कंपनी में कार्यरत सुरक्षा कर्मियों के आंदोलन से दो दिनों तक ठेका कंपनी का कार्य ठप रहा. इससे कंपनी को भारी नुकसान उठाना पड़ा. शुक्रवार और शनिवार को फोर लेन का काम ठप रहा. बकाया वेतन की मांग को लेकर सुरक्षा कर्मियों ने ठेका कंपनी […]

गालूडीह : फोर लेन का काम कर रही मधुकॉन ठेका कंपनी में कार्यरत सुरक्षा कर्मियों के आंदोलन से दो दिनों तक ठेका कंपनी का कार्य ठप रहा. इससे कंपनी को भारी नुकसान उठाना पड़ा. शुक्रवार और शनिवार को फोर लेन का काम ठप रहा. बकाया वेतन की मांग को लेकर सुरक्षा कर्मियों ने ठेका कंपनी के कैंप कार्यालय का गेट जाम कर दिया.

इसके कारण दो दिनों तक कैंप कार्यालय से डंपर, वाहन समेत अन्य मशीन बाहर नहीं निकल पाये.विभागीय काम भी ठप रहा. ठेका कंपनी के पदाधिकारी, अभियंता समेत अन्य कर्मचारी भी काम पर नहीं जा सके. इससे कंपनी को काफी नुकसान उठाना पड़ा है. ठेका कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने कहा कि आंदोलन से कंपनी को काफी नुकसान हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >