लखाईडीह में अब तक नहीं पहुंची है बिजली

डुमरिया:पहाड़ों पर बसे इस गांव को पांच वर्ष पूर्व गाड़े गये थे खंभे 75 परिवार वाले इस दुर्गम गांव के ग्रामीण आज भी ढिबरी युग में डुमरिया : डुमरिया प्रखंड की खैरबनी पंचायत के पहाड़ों पर बसे लखाइडीह गांव के ग्रामीणों की विडंबना है कि आज भी वे बिजली से वंचित हैं. पांच साल पूर्व […]

डुमरिया:पहाड़ों पर बसे इस गांव को पांच वर्ष पूर्व गाड़े गये थे खंभे

75 परिवार वाले इस दुर्गम गांव के ग्रामीण आज भी ढिबरी युग में
डुमरिया : डुमरिया प्रखंड की खैरबनी पंचायत के पहाड़ों पर बसे लखाइडीह गांव के ग्रामीणों की विडंबना है कि आज भी वे बिजली से वंचित हैं. पांच साल पूर्व ही इस गांव में खंभे गाड़े गये थे. तार लगाया गया था. मगर बिजली विभाग ने बिजली संयोजन नहीं दिया. विदित हो कि इस गांव को दो आइएएस अधिकारियों ने गोद लिया है. बिजली विभाग अब तक यहां विद्युत संयोजन देने में नाकाम साबित हुआ है.
75 परिवार वाले इस गांव में एक आवासीय विद्यालय है और एक विशेष आवासीय छात्रावास है. ग्रामीणों ने श्रमदान से इस गांव में बिजली पहुंचाने के लिए खंभा और तार को ढोकर गांव तक पहुंचाया. गांव में बिजली के खंभे गाड़े गये. तार खिंचा गया. परंतु विभाग ने अब तक गांव में बिजली संयोजन नहीं दिया है. यहां के ग्रामीण अब भी ढिबरी युग में जी रहे हैं.
ग्रामप्रधान कान्हुराम टुडू ने बताया कि बिजली संयोजन के लिए कई बार विभाग से मिल कर बिजली संयोजन देने के लिए आग्रह किया गया.उन्होंने कहा कि यहां दो छात्रावास हैं. बिजली के अभाव में बच्चे पढ़ाई नहीं कर पाते हैं. पंचायत के मुखिया मली सरदार ने कहा कि गांव में बिजली नहीं पहुंचने का असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है. विभाग को शीघ्र गांव में बिजली संयोजन देना चाहिए. बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क नहीं होने के कारण उनका पक्ष नहीं रखा जा सका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >